
संवाददाता
नई दिल्ली । दिल्ली-एनसीआर में अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस ने ‘ऑपरेशन शस्त्र’ के तहत व्यापक अभियान चलाया। ऑपरेशन का नेतृत्व नॉर्दर्न रेंज के जॉइंट सीपी विजय सिंह ने किया, जिसमें तीनों जिलों के डीसीपी की निगरानी में पुलिस की कई टीमों ने एक साथ दबिशें दी। ऑपरेशन के तहत कुल 430 पुलिसकर्मियों की 24 टीमों ने दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में 28 स्थानों पर छापेमारी की।

इस दौरान पुलिस ने 94 संदिग्धों को हिरासत में लिया, जिनमें से 8 गैंगस्टर और 6 अन्य आरोपियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में हथियार और आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ, जिसमें 6 पिस्टल, 4 देशी कट्टे, 52 कारतूस, 12 मोबाइल फोन और 2 चाकू शामिल हैं।
इसके अलावा पुलिस ने एक सक्रिय महोबा गैंग का भी भंडाफोड़ किया, जो मध्य प्रदेश से आकर दिल्ली में वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। इस गैंग के पास से 12 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं। वहीं, कुख्यात अपराधी अमित मान, जो अपना अलग गैंग चला रहा था, उसे भी गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से 4 पिस्टल, 1 देशी कट्टा और कई कारतूस बरामद हुए हैं।
जॉइंट सीपी विजय सिंह ने बताया कि ऑपरेशन शस्त्र के तहत दिल्ली-एनसीआर के कई थानों के अंतर्गत गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया। इनसे पिस्टल कई बाइक और कार भी शामिल है। दिल्ली पुलिस का यह ऑपरेशन साफ संदेश देता है कि राजधानी में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और आगे की जांच के आधार पर और खुलासे होने की संभावना है।



