latest-newsएनसीआरदिल्ली

फैसला पक्ष में आए तो तारीफ, वरना न्यायपालिका पर सवाल… केजरीवाल पर CM रेखा गुप्ता का हमला

संवाददाता

नई दिल्ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर एक बार फिर तीखा हमला किया है. उन्होंने कहा कि आजकल दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल साहब वकील हो गए हैं. अदालत में जाकर अपनी सफाई पेश करते हैं. उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने हमेशा लोकतांत्रिक संस्थाओं की अवहेलना की है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि केजरीवाल का प्रमुख संस्थानों को निशाना बनाने का पुराना इतिहास है. उन्होंने कहा कि जिस एजेंसी ने भी केजरीवाल के खिलाफ दो शब्द कह दिए, उन्होंने उसको निशाना बनाया, फिर चाहे वह सीबीआई (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो), ईडी (प्रवर्तन निदेशालय), निर्वाचन आयोग, प्रधानमंत्री, उपराज्यपाल और यहां तक कि न्यायपालिका ही क्यों न हो.

‘जब फैसला पक्ष में आए तो तारीफ’

उन्होंने आगे कहा कि आज केजरीवाल न्यायपालिका पर सवाल उठा रहे हैं. जब फैसले उनके पक्ष में आते हैं तब इन संस्थाओं की तारीफ करते हैं, लेकिन अब उन्होंने फिर से न्यायपालिका पर सवाल उठाना शुरू कर दिया है. उन्होंने सवाल करते हुए कहा ‘मैं पूछना चाहती हूं कि आज उन्हें कौन सा डर सता रहा है कि वह लोकतंत्र के इतने मजबूत स्तंभों पर उंगली उठा रहे हैं?.

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली कीऔर देश की जनता अरविंद केजरीवाल का का यह दुर्व्यवहार देख रही है. उन्होंने कहा कि पूरे देश को न्यायपालिका पर विश्वास है और न्याय की जीत होगी. उन्होंने कहा कि केजरीवाल जनता के गुनहगार हैं, और जनता भी न्याय करके रहेगी. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी जनता को निराश कर चुकी है.

केजरीवाल ने पेश की दलील

केजरीवाल ने सोमवार को दिल्ली हाई कोर्ट की जज स्वर्णकांता शर्मा के सामने खुद दलीलें पेश की थीं और उन्हें सुनवाई से अलग होने की अपील की थी. केजरीवाल ने जज से कहा था कि शराब नीति मामलों में उनके पहले के फैसलों ने उन्हें लगभाग दोषी और भ्रष्ट घोषित कर दिया था. केजरीवाल ने कहा था कि उन्हें आशंका है कि अगर वह आरोपमुक्त किए जाने के खिलाफ सीबीआई की याचिका पर सुनवाई जारी रखती हैं तो उन्हें न्याय नहीं मिलेगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com