latest-newsएनसीआरदिल्ली

सीबीएसई ने जारी किया 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट

संवाददाता

नई दिल्ली। CBSE बोर्ड ने अपना 10TH क्लास का रिजल्ट जारी कर दिया है, छात्र सीबीएसई की वेबसाइट https://results.cbse.nic.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके अलावा cbse.gov.in और digilocker (www.digilocker.gov.in) पर जाकर भी रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं. सीबीएसई ने वेबसाइट पर तीन लिंक जारी किए हैं. जिनमें छात्र रोल नंबर, स्कूल नंबर, dob और एडमिट कार्ड नंबर डाल रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

कक्षा 10 रिजल्ट 2026 घोषित: 93.70% छात्र पास, नई परीक्षा प्रणाली के साथ बेहतर हुआ प्रदर्शन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं के मुख्य परीक्षा 2026 के परिणाम 15 अप्रैल को दोपहर 4 बजे घोषित कर दिया. इस वर्ष कुल पास प्रतिशत 93.70% दर्ज किया गया, जो पिछले वर्ष के 93.66% की तुलना में 0.04% बढ़ोतरी हुई.

खास बात यह रही कि इस बार CBSE ने रिकॉर्ड समय में करीब 1.63 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा कर परिणाम घोषित किया, जो सामान्यत: मई के मध्य में जारी होते थे.

नई शिक्षा नीति (NEP) के तहत लागू की गई दोहरी परीक्षा प्रणाली, पारदर्शी मूल्यांकन प्रक्रिया और तकनीकी सुधारों ने इस वर्ष के परिणाम को खास बना दिया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com