latest-newsदेश

महिला आरक्षण बिल के विरोध में विपक्ष एकजुट… सरकार पर बरसे खरगे, संसद में हंगामे के आसार

संवाददाता

नई दिल्ली । महिला आरक्षण बिल को लेकर सियासत गरमा गई है. सरकार इस बिल को संसद में पेश करने को लेकर पूरी तरह से तैयार है. वहीं विपक्ष भी बिल के विरोध को लेकर एकजुट हो गया. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने विपक्षी दलों की बैठक के बाद केंद्र सरकार पर हमला बोला है.मल्लिकार्जुन खरगे ने आगे कहा कि हमने हमेशा इस बिल का समर्थन किया है, लेकिन हमारा आग्रह है कि पुराने संशोधनों को लागू किया जाए. सरकार ये मानने को तैयार नहीं है. अब हमे सरकार के तरीके पर आपत्ति है. सरकार की नियत में खोट दिख रहा है.

उन्होंने कहा कि सभी विपक्षी दल आरक्षण के खिलाफ नहीं हैं. लेकिन सरकार जिस तरह से इसे लागू कराने का प्रयास कर रही है वो गलत है. एक तरह राजनीतिक से प्रेरित है. परिसीमन में चालाकी की गई है. सरकार कार्यपालिका के जरिए संविधान की उन शक्तियों को हथिया रही है जो संसद और संस्थाओं के पास होनी चाहिए. इन्होंने पहले भी असम और जम्मू-कश्मीर के परिसीमन में हमें धोखा दिया है. इसलिए संसद में इस बिल का विरोध किया जाएगा. खरगे ने कहा कि संसद में सभी विपक्षी दल एकजुट होकर लड़ेंगे और इस बिल का विरोध करेंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com