latest-newsएनसीआरगाज़ियाबादनोएडा

नोएडा के गुस्साए कर्मचारियों के आगे झुकी सरकार, सरकार ने बढ़ाया वेतन, जारी की नई दरें

सोमवार को हुए प्रदर्शन, आगजनी के बाद नोएडा के कई इलाकों में कड़ी सुरक्षा. 10 जनपदों की पुलिस फोर्स तैनात है.

संवाददाता

नोएडा। वेतन वृद्धि की मांग को लेकर नोएडा में हुए उग्र आंदोलन के बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने मजदूरों की मांग को मनते हुए उनके वेतन में बढ़ोतरी करते हुए उनके वेतन को बढ़ाने का फैसला लिया है.  नोएडा/गाजियाबाद में अकुशल मजदूरों की सैलरी 11,313 रूपये से बढ़ाकर 13,690 रूपये प्रति माह कर दी गई (1 अप्रैल से लागू) कर दी गई है. जबकि कुशल मजदूरों की सैलरी अब 16868 रुपए है, अर्ध कुशल मजदूरों को 15,059 रुपये मिलेंगे.

यह जानकारी गौतम बुद्ध नगर जनपद की जिलाधिकारी मेधा रूपम द्वारा दी गई है. वहीं बीते दिन मजदूरों द्वारा वेतन वृद्धि की मांग को लेकर उपद्रव किया गया, जिसमे कई जगहों पर तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाओं को भी अंजाम दिया गया, जिसे देखते हुए आज मंगलवार को नोएडा के साथ ही करीब अन्य 10 जनपदों की पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है.

मजदूरों की वेतन आंदोलन के बाद सरकार ने वेतन में की वृद्धि

ETV BHARAT
वेतन वृद्धि की मांग को लेकर लगातार मजदूरों द्वारा किए जा रहे आंदोलन को देखते हुए गौतम बुद्ध नगर जनपद में स्थानीय पुलिस के साथ ही पीएसी,आरआरएफ की तैनाती किये जाने के साथ ही साथ गैर जनपद गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, आगरा,गोंडा, इटावा, मथुरा, अलीगढ़ सहित करीब 10 जनपद की पुलिस को कानून व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए तैनात किया गया है. जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर की तरफ से यह अपील की गई है कि किसी के भी द्वारा अफवाहों पर ध्यान न दिया जाए, वही उपद्रव और हिंसा फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

गौतम बुद्ध नगर जनपद की जिलाधिकारी मेधा रूपम द्वारा आज मंगलवार को जानकारी दी गई है कि कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह मनगढ़ंत एवं झूठा समाचार प्रचारित किया जा रहा है कि श्रमिकों का न्यूनतम वेतन 20000 रूपये प्रति माह निर्धारित कर दिया गया है, जिसका अनुपालन कई संगठनों द्वारा नहीं किया जा रहा है, जब कि वस्तुस्थिति यह है कि भारत सरकार द्वारा नई श्रम संहिताओं (लेबर कोड) के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर पर न्यूनतम “फ्लोर वेज” निर्धारित करने की प्रक्रिया चल रही है.

इस पहल का उद्देश्य देशभर के श्रमिकों के लिए न्यूनतम वेतन की एक समान आधार रेखा सुनिश्चित करना है, जिससे सभी राज्यों में श्रमिकों को न्यायसंगत एवं उचित पारिश्रमिक प्राप्त हो सके. उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में न्यूनतम वेतन की दरें अधिसूचित की गई हैं, जिनके अनुसार अकुशल श्रमिकों को 11313.65 रूपये मासिक तथा दैनिक मजदूरी 435.14 रूपये घोषित हुए, इसी प्रकार अर्धकुशल श्रमिक हेतु मासिक मजदूरी 12446 तथा दैनिक मजदूरी 478.69 रूपये तय की गई है. कुशल श्रमिक हेतु वर्तमान में 13940.37 रूपये तथा दैनिक रूप से 536.16 रुपए निर्धारित की गई है. नए श्रम संहिताओ की नियमावली वर्तमान में प्रक्रिया में है.

प्रदर्शन में कई गाड़ियों को फूंका गया, पथराव भी हुआ

सुरक्षा के इंतजाम

वेतन वृद्धि की मांग को लेकर लगातार मजदूरों द्वारा किए जा रहे आंदोलन को देखते हुए गौतम बुद्ध नगर जनपद में स्थानीय पुलिस के साथ ही पीएसी,आरआरएफ की तैनाती किये जाने के साथ ही साथ गैर जनपद गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, आगरा,गोंडा, इटावा, मथुरा, अलीगढ़ सहित करीब 10 जनपद की पुलिस को कानून व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए तैनात किया गया है. जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर की तरफ से यह अपील की गई है कि किसी के भी द्वारा अफवाहों पर ध्यान न दिया जाए, वही उपद्रव और हिंसा फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com