latest-newsउत्तराखंड

पीएम मोदी ने किया दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

संवाददाता

देहरादून। उत्तराखंड के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया. इसके साथ ही आज से दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर विधिवत संचालन भी आज से शुरू हो गया है. इस एक्सप्रेसवे से देहरादून से दिल्ली की दूरी सिर्फ 2.5 घंटे में तय हो जाएगी. इसे दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर भी कहा जा रहा है. पीएम मोदी ने डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना की. लोकार्पण से पहले पीएम मोदी ने देहरादून में 12 किलोमीटर लंबा रोड शो किया. फिर दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे का लोकार्पण कर जनसभा को संबोधित किया.

पीएम मोदी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरा करने के साथ ही 26वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है. आज दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन के साथ इस प्रगति में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ी है.

देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस वे की खासियत जानें

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड को जोड़ता है. इसकी कुल लंबाई 213 किलोमीटर है. इसकी लागत 11,963 करोड़. 12 किलोमीटर लंबा एशिया का सबसे लंबा वाइल्ड लाफ कॉरिडोर. 200 मीटर लंबे 2 एलिफिटेंट अंडरपास, 6 एनिमल पास. 370 मीटर लंबी सुरंग डाटकाली के पास. 6 लेन का एक्सेस कंट्रोल्ड कॉरिडोर. 2 आरओबी, 10 पुल, 7 इंटरचार्ज. 2.5 घंटे में होगा दिल्ली का सफर. 20 किलोमीटर वन क्षेत्र शामिल है एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट में. 19 प्रतिशत ईंधन की बचत होने का अनुमान. 1.95 लाख पेड़ लगाए गए हैं, प्रतिपूरक वृक्षारोपण कार्य के लिए. 33,840 पेड़ों का कटान बचा आधुनिक तकनीकी के प्रयोग से.

 

नारी शक्ति वंदन पर 16 अप्रैल से विशेष सत्र में होगी चर्चा

पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया में मुश्किल हालात के बीच हमने चार दशक के बाद नारी शक्ति वंदन स्थापित किया. हमारी सरकार में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू होने जा रहा है अब ये जल्द लागू होना चाहिए आने वाले समय में जो लोकसभा चुनाव होंगे विधानसभा के चुनाव में भी महिलाओं को योगदान मिले ये आने वाले लोकसभा में लागू होना चाहिए. हम 16 अप्रैल से विशेष सत्र में इस पर चर्चा करेंगे. मैंने देश की सभी बहनों माताओं को पत्र लिखा है. मेरा एक एक शब्द पढ़ें और उस पर मनन करें. मैं देवभूमि से देश की सभी पार्टियों से अनुरोध करूंगा कि इस का सहयोग करें. हमारी सरकार ने वन रैंक वन पेंशन के तहत सवा लाख करोड़ रुपए पूर्व सैनिकों के खाते में भेजे हैं.

पीएम मोदी ने धर्मस्थलों को साफ रखने की अपील की

पीएम मोदी ने कहा कि मैं 2023 में आदि कैलाश गया था. अब सुना है बहुत अधिक संख्या में भक्त जा रहे हैं. 40 हज़ार लोग बीते साल पहुंचे हैं. पीएम ने लोगों से अपील की कि उत्तराखंड बहुत पवित्र स्थान है. ऐसे स्थानों को साफ़ रखना हम सब का धर्म है. पर्यटकों और स्थानीय लोगों से अपील है कि तीर्थ स्थानों को साफ़ रखने में सहयोग करें. अगले साल हरिद्वार में कुंभ होना है. हमें इस कुंभ को दिव्य भव्य और साफ़ कुंभ बनाना है. नंदा राजजात यात्रा पर पीएम मोदी ने कहा कि ये यात्रा बहन-बेटी के योगदान को विशेष बनाता है. मैं मां नंदा को प्रणाम करता हूं. देश के विकास में बहन बेटियों की भागीदारी है.

पीएम बोले ये एक्सप्रेसवे उत्तराखंड के विकास को नई ऊर्जा देगा

पीएम मोदी ने कहा देर से आने पर हाथ जोड़कर माफ़ी मांगता हूं. आपके बीच देर से पहुंचा लोगों के प्यार की वजह से रोड शो में देर हो गई. पीएम ने चारधाम यात्रा की शुरुआत की शुभकामनाएं भी दीं. उन्होंने कहा कि कॉरिडोर को सफलतापूर्वक पूरा करने में मां काली का आशीर्वाद रहा. ये प्रोजेक्ट उत्तराखंड के विकास को नई ऊर्जा देगा. देश को इस प्रोजेक्ट की बधाई देता हूं. पीएम ने कहा कि इस एक्सप्रेसवे से चारधाम और मसूरी, ऋषिकेश सभी को फ़ायदा मिलेगा. मुझे ख़ुशी है उत्तराखंड विंटर सीजन पर्यटन और वेडिंग डेस्टिनेशन का हब बनता जा रहा है. उत्तराखंड को 12 महीने टूरिज़म की जरूरत है.

जून में सहारनपुर से हरिद्वार का मार्ग भी तैयार हो जाएगा

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के मौके पर बड़ी घोषणा की. उन्होंने कहा कि जून में सहारनपुर से हरिद्वार का मार्ग भी तैयार हो जाएगा. ये मार्ग भी इस एक्सप्रेसवे से ही जुड़ेगा.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com