
संवाददाता
गाजियाबाद। यति नरसिंहानन्द गिरी को कल एक्स मुस्लिम सलीम वास्तविक पर हुये जानलेवा हमले के बाद उन्हे अस्पताल देखने जाने से गाजियाबाद पुलिस ने बर्बरता पूर्वक रोका जिसके बाद उन्होंने योगी को बड़ी चुनौती दी।
बता दें कि एक नृशंस हमले में एक्स मुस्लिम youtuber सलीम वास्तविक की स्थिति गंभीर है और वह दिल्ली के जीटीवी हाॅस्पिटल में एडमिट है। एक्स मुस्लिम सलीम वास्तविक यति नरसिंहानन्द गिरी जी के शिष्य है।
आज सुबह जब महामण्डलेश्वर यति नरसिंहानन्द गिरी जी उनसे मिलने के लिए शिवशक्ति धाम डासना से निकल रहे थे, तब बबर्तापूर्वक पुलिस के द्वारा उन्हे रोक लिया गया जिससे महामण्डलेश्वर यति नरसिंहानन्द गिरी महाराज जी बिफर गये और उन्होने गाजियाबाद पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती देते हुये कहा कि आज केवल उनका कत्ल करके ही उन्हे गाजियाबाद पुलिस रोक सकती है।
उन्होंने कहा की “योगी सुन आज तेरी पुलिस को मुझे मारना पड़ेगा मैं सलीम भाई को देखने जाऊंगा पूरी ताकत लगा दे। अगर मे अपने बाप की औलाद हॅू, अगर मैं अपने गुरू का चेला यति नरसिंहानन्द गिरी हूँ तो आज मेरा कत्ल करके तू मुझे रोक सकता है। नही तो मैं सलीम भाई से मिलने जाऊंगा मैं तेरी तरह नहीं हॅू मुसीबत में पड़े अपने साथियों को छोड़ दॅू, जा रोक ले आज तेरे यह लोग मेरा कत्ल करेंगें, जब रूकूगा और कत्ल भी ऐसी नही कर पाओगे जितने सामने पड़ेगे सबको मार दूंगा। मैं तेरी तरह नकली हिन्दूवादी नहीे हॅू ना मुझे मुख्यमंत्री बनना है और ना प्रधानमंत्री बनना और तुने आज अपना मुकद्दर फोड़ा है आज बिना मतलव मुझे छेड़ कर।मतलव मैं अपने मरते हुये साथी को भी देखने ना जाऊ तेरे से हजार गुना बड़ा सनातन का काम किया सलीम भाई ने मै सलीम भाई से या तो आज मिलने जाऊंगा या मैं आज इस मन्दिर मे मारा जाऊंगा।



