latest-newsएनसीआरदिल्ली

दिल्ली के चंदन पार्क इलाके में पत्नी और तीन बच्चों की नृशंस हत्या, आरोपी फरार

आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने कई टीमें गठित की ,क्राइम और फोरेंसिक टीम मौके पर

संवाददाता

नई दिल्ली। राजधानी में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है.आउटर नॉर्थ दिल्ली के चंदन पार्क इलाके में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और तीन बच्चों की धारदार हथियार से हत्या कर दी. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक रात करीब ढाई बजे घटना की सूचना मिली. सूचना पर पुलिस टीम चंदन पार्क स्थित 60 फीटा रोड, गली नंबर-3 के एक मकान में पहुंची. कमरे के अंदर महिला और उसके तीन बच्चों के शव अलग-अलग पड़े मिले. मौके को तुरंत सील कर क्राइम और फोरेंसिक टीम को बुलाया गया, जिन्होंने साक्ष्य जुटाए.

चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बाबा साहब अंबेडकर अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है. महिला के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है.

प्रारंभिक जांच में धारदार हथियार से हत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत के सटीक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी पति घटना के बाद से लापता है और उसकी तलाश के लिए कई टीमें गठित कर दी गई हैं. आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है. हत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है. पुलिस पारिवारिक विवाद सहित सभी संभावित पहलुओं से मामले की जांच कर रही है. इलाके में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com