latest-newsखेलविविध

एशियाई खेलों में भारत के 100 पदक पक्के, कुश्ती में सोनम ने जीता कांस्य; आज पांच पदक मिले

संवाददाता

नई दिल्ली । आज एशियाई खेलों का 13वां दिन है। 12 दिन में भारत कुल 86 पदक जीत चुका है। यह एशियाई खेलों में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारत को पहले दिन पांच, दूसरे दिन छह, तीसरे दिन तीन, चौथे दिन आठ, पांचवें दिन तीन, छठे दिन आठ, सातवें दिन पांच, आठवें दिन 15, नौवें दिन सात, दसवें दिन नौ, 11वें दिन 12 और 12वें दिन पांच पदक मिले थे। आज भारत के पदकों की संख्या 100 के करीब पहुंच सकती है।

कुश्ती में सोनम ने जीता कांस्य

कुश्ती में सोनम ने महिलाओं के 62 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया है। उन्होंने चीन की लॉन्ग जिया को हराकर पदक अपने नाम किया। यह एशियाई खेल 2023 में भारत का 91वां पदक है। इसके साथ ही एशियाई खेलों में भारत के 100 पदक पक्के हो चुके हैं। अलग-अलग खेल में नौ भारतीय खिलाड़ी अपना पदक पक्का कर चुके हैं।

तीरंदाजी में महिला टीम ने जीता स्वर्ण

भारत को आज का पहला पदक तीरंदाजी में मिला है। भारतीय महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम ने कांस्य पदक अपने नाम किया है। अंकिता, सिमरनजीत और भजन की जोड़ी ने वियतनाम को हराकर कांस्य पदक जीता।

तीरंदाजी टीम को रजत

भारतीय पुरुष रिकर्व तीरंदाजी टीम ने रजत पदक अपने नाम किया है। फाइनल मैच में अतानु, तुषार और धीरज की भारतीय टीम को दक्षिण कोरिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही उन्हें रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा।

सेपक टकरा में महिला टीम को कांस्य

सेपक टकरा में भारतीय महिला टीम ने कांस्य पदक अपने नाम किया है। सेमीफाइनल मैच में भारतीय टीम को थाईलैंड के खिलाफ 21-10, 21-13 से हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने महिलाओं की रेगु स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है।

प्रणय को कांस्य

एचएस प्रणॉय को पुरुषों के सेमीफाइनल में चीन के ली शिफेंग के खिलाफ 21-16, 21-9 से हार का सामना करना पड़ा। उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को हराया

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को चार विकेट से हरा दिया है। इसके साथ ही अफगान टीम ने फाइनल में जगह बना ली है। अब भारतीय टीम खिताबी भिड़ंत में अफगानिस्तान से खेलेगी। अफगान टीम ने भी कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया है। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 115 रन बनाए थे। जवाब में अफगानिस्तान ने छह विकेट खोकर 116 रन बना लिए और मैच अपने नाम किया।

भारत ने पाकिस्तान को हराया

भारतीय कबड्डी टीम ने सेमीफाइनल में पाकिस्तान को एकतरफा अंदाज में 61-14 के अंतर से हरा दिया। इसके साथ ही भारत ने फाइनल में जगह बना ली है और कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया है।

तीरंदाजी टीम सेमीफाइनल में पहुंची

रिकर्व तीरंदाजी में भारतीय पुरुष टीम ने क्वार्टर फाइनल में मंगोलिया को हराया और सेमीफाइनल में जगह बनाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com