latest-newsधर्म

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री शेखावत ने कहा-पंजाब में झांकी पर हो रही राजनीति दुर्भाग्‍यपूर्ण, कमेटी करती है फैंसला, सरकार का लेना देना नहीं

संवाददाता

बठिंडा। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र शेखावत ने कहा कि पंजाब में झांकी के नाम पर राजनीति हो रही है। तकनीकी रूप से जितनी झांकियां प्रस्तुति के लिए वहां पर आती हैं इनके चयन के लिए एक विधि होती है। दस लोगों की एक कमेटी बनी हुई है। इनमें संगीतकार या कला से संबंधित होते हैं और उनके अलावा कुछ सरकारी अधिकारी होते हैं।

देश में गणतंत्र दिवस के मौके पर होने वाली परेड में प्रदेश की झांकियों की परंपरा शुरू से चल रही है। इसमें 15 से 16 प्रदेशों और चार से पांच केंद्रीय शासित प्रदेशों की झांकियां प्रदर्शित की जाती हैं। इसको लेकर पंजाब में राजनीति हो रही है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

इसको लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रेसवार्ता की थी और भाजपा के प्रदेश प्रधान ने भी मीडिया को इस बाबत कुछ कहा था, लेकिन मैं इन बातों में नहीं जाता। यह बात केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र शेखावत ने कहा। वे शनिवार को बठिंडा के एम्स में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

दस लोगों की बनी हुई है कमेटी

भगवंत मान द्वारा केंद्र सरकार पर पंजाब की झांकी को शामिल न करने के लगाए आरोप के बारे में शेखावत ने कहा कि तकनीकी रूप से जितनी झांकियां प्रस्तुति के लिए वहां पर आती हैं, इनके चयन के लिए एक विधि होती है। दस लोगों की एक कमेटी बनी हुई है। इनमें संगीतकार या कला से संबंधित होते हैं और उनके अलावा कुछ सरकारी अधिकारी होते हैं। वे देखते हैं कि किस राज्य से कैसी झांकी आई है। कमेटी सदस्य ही इनको देखकर चयनित करते हैं।

इस कमेटी में सरकार की प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कोई दखलअंदाजी नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले दस वर्षों में सात बार पंजाब की झांकियां शामिल की गई हैं। मेरे प्रदेश को इन वर्षों में सिर्फ तीन बार झांकियां प्रस्तुत करने का मौका मिला है। इस पर राजनीति करना दुर्भाग्यपूर्ण है।

गठबंधन पर बोले शेखावत

शिअद के साथ भाजपा के गठबंधन संबंधी पूछे सवाल के जबाव में शेखावत ने कहा कि राजनीति में हर प्रकार की संभावनाएं हमेशा रहती हैं। आज तक शिअद के साथ कोई गठबंधन नहीं हुआ और न ही इस सबंध में कोई बात ही चली है।

भारत पर्व में पंजाब सरकार शामिल करे अपनी झांकी

शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री ने एक नई व्यवस्था बनाई है कि जिन राज्यों की झांकियां गणतंत्र दिवस में चयनित नहीं हो पाई हैं, उनके लिए लाल किले के नीचे भारत पर्व के नाम से नई परंपरा शुरू की है। राज्य सरकार अपनी झांकी वहां पर प्रदर्शित कर सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com