latest-newsएनसीआरगाज़ियाबाद

महानगर की तीन विधानसभाओं में भाजपा निकालेगी तिरंगा शौर्य यात्रा

हर विधानसभा में रहेगा दो किमी. का रूट और जनता करेगी तिरंगे को सैल्यूट

विशेष संवाददाता

गाजियाबाद । भाजपा ने बीते दिनों तिरंगा शौर्य यात्रा का आयोजन किया। इस शौर्य यात्रा में प्रदेश संगठन महामंत्री आए। ये यात्रा ठाकुरद्वारा से शुरू होकर नवयुग मार्किट के शहीद पथ पर समाप्त हुई। इस यात्रा को बेहद सफल बताया जाता है और सूत्र बताते हैं कि गाजियाबाद की इस यात्रा को रोल मॉडल के रूप में लिया गया है और अब ये यात्रा सभी विधानसभाओं में निकलेगी।

गाजियाबाद महानगर क्षेत्र की तीन विधानसभा क्षेत्र में भी यह यात्रा निकलेगी। गाजियाबाद में शहर विधानसभा, मुरादनगर विधानसभा और साहिबाबाद विधानसभा में भाजपा की तिरंगा शौर्य यात्रा निकलेगी। इसे गैरराजीनतिक कार्यक्रम कहा गया था, लेकिन अब भाजपा इसे पूरी तरह से अपने संयोजन में निकालेगी। दैनिक करंट क्राइम ने यात्रा के इस पूरे कार्यक्रम को लेकर भाजपा के महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल से बात की। उन्होंने कहा कि यह यात्रा तीन विधानसभा क्षेत्र में निकलेगी, जिनमें साहिबाबाद विधानसभा, मुरादनगर विधानसभा और शहर विधानसभा का क्षेत्र रहेगा।

यात्रा का पूरा कार्यक्रम संगठन की ओर से आ रहा है। भाजपा संगठन शौर्य यात्रा को लेकर पूरी तरह गंभीर है। यह भी तय हो गया है कि प्रत्येक विधानसभा में यात्रा का दो किमी. का रूट रहेगा। सबसे बड़ी बात ये है कि पार्टी संगठन इन यात्राओं को कई मानकों पर नोटिस करेगा। इसमें जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे और ऐसा नहीं होगा कि जिस विधानसभा में यात्रा निकलेगी केवल उसी विधानसभा के जनप्रतिनिधि रहेंगे। यात्रा में गाजियाबाद के सभी जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। भाजपा ने इस यात्राओं के लिये पूरा प्लान तैयार किया है। विधानसभाओं में निकलने वाली तिरंगा शौर्य यात्रा की जिम्मेदारी भाजपा युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष सचिन डेढ़ा को दी गई है। वहीं सहप्रभारी के रूप में संदीप चौधरी इन यात्राओं की कमान संभालेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com