latest-newsएनसीआरनोएडा

भाजपा ने घोषित कर दिये नोएडा के बाकी 4 मंडलों के अध्यक्ष

संवाददाता

नोएडा। भारतीय जनता पार्टी ने नोएडा महानगर के 4 मंडलों के अध्यक्षों की आज घोषणा कर दी गई है। यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी के नोएडा महानगर के जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने दी है।

भाजपा ने घोषित किए नोएडा के बाकी 4 मंडलों के अध्यक्ष

उन्होंने बताया कि रवि प्रधान को शहीद भगत सिंह मंडल का अध्यक्ष, सत्यनारायण महावर को सरस्वती शिशु मंदिर मंडल का अध्यक्ष तथा प्रदीप चौहान को सैनिक विहार मंडल तथा निर्मल सिंह को कृष्णानगर मंडल का अध्यक्ष घोषित किया गया है। इसके पूर्व भाजपा ने पंकज झा को श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल, लोकेश कश्यप को पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल, गोपाल गौड़ को महाराणा प्रताप मंडल तथा कल्लू सिंह को अटल बिहारी वाजपेयी मंडल का अध्यक्ष घोषित किया था।

दो महीने बाद हुई घोषणा

नोएडा में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज जिन चार मंडलों के अध्यक्षों की घोषणा की गयी है। उनकी प्रतीक्षा पिछले दो महीने से की जा रही थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com