
गाजियाबाद । साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा खेतान पब्लिक स्कूल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महेंद्र नाथ पांडेय ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि साहिबाबाद एक लघु हिंदुस्तान है और इतने बड़ी संख्या वाले क्षेत्र का प्रतिनिधितव करने वाले साहिबाबाद में जहां विभिन्न प्रदेशों के लोग रहते है। वहां लाेगाें काे विश्वास कैसे जीतना है ये विपक्ष को साहिबाबाद से सीखना चहिये।

इस कार्यक्रम में जबरदस्त जनसैलाब देखने को मिला। जहां स्कूल के ग्राउंड में पैर रखने की जगह नही थी। कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। विधायक का होली मिलन समारोह राष्ट्रवाद पर केंद्रित रहा ।

होली मिलन के इस कार्यक्रम ने उमड़े जनसैलाब से विधायक सुनील शर्मा की ज़मीनी पकड़ का पता चला जहां हर कार्यकर्ता को मिला पूरा सम्मान।
20 हजार की क्षमता वाले लबालब भरे मैदान में लाेगाें की उपस्थिति देखकर विधायक का जनाधार साबित हो गया ।
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री जनरल वी.के. सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, विजय बहादुर पाठक, महापौर आशा शर्मा , विधायक लोनी नंदकिशोर गुर्जर , महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, पूर्व मेयर आशु वर्मा और अजय शर्मा आदि मौजूद रहे।



