गाज़ियाबाद

गाजियाबाद: इंदिरापुरम के पूर्व थाना प्रभारी दीपक शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

गाजियाबाद। इंदिरापुरम थाने के पूर्व एसएचओ इंस्पेक्टर दीपक शर्मा पर आईपीसी 409 और पीसी एक्ट में एफआईआर दर्ज कराइ गई है। 22 /23 अक्टूबर की रात को जुआ एवं सटोरियों से 14 लाख रुपए लेकर छोड़ने का मामला सामने आया था।

इस मामले की जांच एएसपी/सीओ इंदिरापुरम केशव कुमार कर रहे थे, उन्हीं की जाँच रिपोर्ट पर दीपक शर्मा को लाइन हाजिर किया गया था। साथ में शिप्रा सन सिटी चौकी इंचार्ज संदीप कुमार भी लाइन हाजिर हुए थे। एएसपी ने इंदिरापुरम थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने दीपक शर्मा इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया है।

मिली जानकरी के मुताबिक लिए गए पैसों में से चार लाख रुपये भी बरामद किये गये है। यह कार्यवाही युवा आईपीएस अधिकारी केशव कुमार ने की है। केशव कुमार इस समय इंदिरापुरम क्षेत्राधिकारी का पद संभाल रहे है। बात दें की गाजियाबाद में पुलिस भ्रष्टाचार को लेकर यह लगातार दूसरी वारदात है।मालूम हो कि एसएसपी सुधीर सिंह ने इंदिरापुरम एसएचओ दीपक शर्मा व शिप्रा चौकी इंचार्ज संदीप कुमार को लाइन हाजिर कर दिया। अभी इस में भ्रष्टाचार की जांच एएसपी केशव कुमार कर रहे है।

अभी और भी कई पुलिस कर्मी जांच के घेरे में है। भ्रष्टाचार शिप्रा चौकी इंचार्ज भी जुआरी को पकड़ने व उन्हें छोड़ने की एवज में लाखों रुपये वसूलने का आरोप लगा है। एसओजी की टीम की मुख्य भूमिका सामने आई है। एसएसपी सुधीर सिंह ने एसएचओ दीपक शर्मा व शिप्रा चौकी इंचार्ज संदीप कुमार को लाइन हाजिर किया गया। इसकी मामले की जांच एएसपी केशव कुमार कर रहे हैं। अभी आगे और पुलिस कर्मियों गाज पर गिर सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com