गाजियाबाद। महानगर के शहर विधानसभा के बूथ संख्या-242 बोंझा और मुरादनगर विधान सभा के बूथ नम्बर 391 कविनगर सी ब्लाक में नई सदस्यता और पौधरोपण किया गया।
इस मौके पर प्रदेश महामंत्री भाजपा एवं पश्चिम प्रभारी विजय बहादुर पाठक के साथ महानगर अध्यक्ष मान सिंह गोस्वामी, बूथ अध्यक्ष दीपक गुप्ता और सुधीर त्यागी, सेक्टर संयोजक हिमांशु मित्तल (पार्षद), मंडल अध्यक्ष राकेश त्यागी ने पौद्यारोपण किया। इस अवसर पर दर्जनों बूथ कार्यकर्ता साथ रहे।