latest-newsविदेश

राष्ट्र के नाम संबोधन में ट्रंप का ऐलान, अमेरिका ने ईरान में जीत हासिल की, ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ जारी रहेगा

विशेष संवाददाता

वाशिंगटन। ईरान पर अमेरिका-इजराइल के संयुक्त हमले से शुरू हुई लड़ाई बृहस्पतिवार को 34वें दिन में पहुंच गई. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज ईरान युद्ध को लेकर राष्ट्र को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि अमेरिका ने अपने अधिकांश लक्ष्यों को पूरा कर लिया जो थोड़े बहुत बचे हैं उसे पूरा करना है. उन्होंने कहा कि अमेरिका ने ईरान में बड़ी जीत हासिल की है. उन्होंने इसके लिए पहले और दूसरे समेत अन्य युद्धों का भी हवाला देते हुए कहा कि सबसे कम समय में उनके नेतृत्व में यह जीत हासित हुई है. इसके साथ ही उन्होंने ईरान को यह भी धमकी दी कि अगर कोई डील नहीं हुई तो वे अगले 2-3 हफ़्तों में उन पर बहुत जोरदार हमला करने वाले हैं. चेतावनी देते हुए कहा, ‘हम अगले 2-3 हफ़्तों में उन पर बहुत जोरदार हमला करने वाले हैं. हम उन्हें स्टोन एज में वापस ले जाएँगे, जहाँ से वे हैं.’ ट्रंप ने कहा कि युद्ध खत्म हो जाएगा तो स्ट्रेट अपने आप खुल जाएगा. फ्लो फिर से शुरू हो जाएगा और गैस की कीमतें तेजी से नीचे आ जाएंगी. स्टॉक की कीमतें तेजी से वापस ऊपर जाएंगी. उन्होंने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट के तेल शिपिंग चैनल को सुरक्षित करना दूसरे देशों पर होगा. दूसरे घटनाक्रमों में इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि ईरान के खिलाफ जॉइंट कैंपेन ने मिडिल ईस्ट का चेहरा बदल दिया है और ईरानी प्रेसिडेंट मसूद पेजेशकियन ने कहा कि तेहरान के पास लड़ाई खत्म करने की जरूरी इच्छाशक्ति है, बशर्ते उसके दुश्मन यह गारंटी दें कि यह फिर से नहीं भड़केगी. लेबनान में हेल्थ मिनिस्ट्री ने बुधवार को कहा कि साउथ बेरूत और पास के इलाके में इजराइली हमलों में सात लोग मारे गए और इजराइली सेना ने कहा कि उसने एक सीनियर हिज़्बुल्लाह कमांडर पर हमला किया है.

जो केंट ने ट्रंप से इजराइल पर लगाम लगाने और ‘वॉर ऑफ चॉइस’ खत्म करने की अपील की

अमेरिका के पूर्व टॉप सिक्योरिटी अधिकारी जो केंट ने ट्रंप से जल्द से जल्द युद्ध खत्म करने की अपील की है. उन्होंने ईरान पर युद्ध के कारण पद छोड़ दिया था. ट्रंप के देश के नाम संबोधन पर जवाब देते हुए उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘हम अपने अतीत से सीखकर और अपने देश की रक्षा में सिर्फ अमेरिकी खून बहाकर अपने शहीदों का सम्मान करते हैं. अपनी पसंद के युद्ध से बाहर निकलने का सबसे अच्छा समय अभी है. इससे पहले कि हम और जानें गंवा दें.’ उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका जब चाहे जीत का ऐलान कर सकता है लेकिन यह तभी मुमकिन है जब ट्रंप इजराइलियों पर लगाम लगाएं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com