latest-newsएनसीआरगाज़ियाबाद

सबसे युवा नामित पार्षद बने श्याम शर्मा, पार्षदों का कार्यकाल शुरू

संवाददाता

गाजियाबाद। नगर निगम में नामित पार्षदों के शपथ ग्रहण के साथ ही उनके कार्यकाल की औपचारिक शुरूआत हो गई। इस दौरान भाजपा द्वारा दस कार्यकर्ताओं को नामित पार्षद बनाकर संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं को बड़ा अवसर दिया गया, जिसे पार्टी के अंदर एक महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है।

इनमें श्याम शर्मा ने सबसे कम उम्र के पार्षद बनकर एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। उनके चयन को युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

श्याम शर्मा ने अपनी नियुक्ति पर खुशी जताते हुए पार्टी संगठन और शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ चुनौती भी है, जिसे वह पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शहर के विकास कार्यों में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में मार्गदर्शन देने के लिए विधायक संजीव शर्मा और पूर्व महामंत्री पप्पू पहलवान को अपना राजनीतिक गुरु बताते हुए उनका विशेष आभार जताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com