latest-newsएनसीआरगाज़ियाबाद

गाजियाबाद के आधा दर्जन से अधिक पीपीएस अधिकारियों की सीट हुई रिजर्व

अप्रैल के फस्ट वीक तक हो सकते हैं तबादले, दो आईपीएस भी बदल सकते हैं

संवाददाता

गाजियाबाद । अप्रैल माह के पहले सप्ताह तक पीपीएस अधिकारियों के तबादले हो सकते है। सूत्रों की माने तो इस तबादले में पीपीएस अधिकारियों की सीट रिजर्व हो चुकी है। सूत्रों के अनुसार पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद में तैनात आधा दर्जन से अधिक पीपीएस अधिकारी के तबादले हो सकते हैं। जो अधिकारी सूत्रों इस बार तबादले से वंचित रह जाएंगे उनका तबादला बाद में होगा ।
जिन पीपीएस अधिकारियों के तबादले की उम्मीद है उनमें दो ट्रांस हिंडन, तीन रूरल के, कम से कम एक सिटी जोन और एक पीपीएस अधिकारी कमिश्नरेट मुख्यालय में तैनात है। इस तबादला सूची में तीन महिला पुलिस अधिकारियों के भी बदले जाने की संभावना है। इसके अलावा एक आईपीएस अफसर का भी तबादला हो सकता है लेकिन सूत्रों का कहना है कि दो आईपीएस भी इस सफर में शामिल हो सकते हैं। इस तबादला एक्सप्रैस के रवाना होने की आहट मिलते ही उन पुलिस अफसरों ने अपने होल डोल बांधने शुरू कर दिये हैं जिनका सफर लगभग तय हो चुका है।

थानेदार स्तर पर भी होने वाले है बदलाव

पुलिस महकमें में बड़े जोरों से चल रही चर्चा मे जो एक बात निकलकर सामने आ रही है उससे पता चलता है कि अब कमिश्नरेट के विभिन्न थानों में तैनात थानेदारों के बदलाव की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। सूत्रों की माने तो जल्द ही आधा दर्जन से अधिक थानेदारों का तबादला हो सकता है। सूत्रों का यह भी कहना है कि इस तबादला सूची में कई एडिशनल एसएचओ यानि निरीक्षक अपराध शामिल हो सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि जिन थानेदारों व निरीक्षकों को इधर से उधर अथवा स्थानांतरण होना है उनकी स्क्रीनिंग की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। बस अब उक्त लिस्ट का अवलोकन करके पुलिस आयुक्त के द्वारा स्थानांतरण का निर्देश जारी करना रह गया है। इस चर्चा के शुरू होते ही जहां कुर्सी पर विराजमान थानेदार या तो अपनी कुर्सी बचाने या फिर किसी अच्छे थाने की कुर्सी पाने की जुगत में लग गये हैं वहीं अब वो निरीक्षक व उपनिरीक्षक भी थानेदार की कुर्सी पाने के लिये सक्रिय हो गये हैं जिन्हें इस तबादले का काफी समय से इंतजार था।

119 निरीक्षक बने डीएसपी

पुलिस महकमें में तैनात 119 निरीक्षकों को डीएसपी के पद पर प्रोन्नत करने की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। सूत्रों की माने तो प्रमोशन पाने वाले निरीक्षकों की फाईनल लिस्ट तैयार करने के लिये डीपीसी भी बैठ चुकी है। सूत्रों के अनुसार जल्द ही प्रमोशन पाने वाले निरीक्षक डीएसपी के पद पर आसीन हो जायेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com