
संवाददाता
गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद के लोनी इलाके में बीती रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र के रामपार्क (बुद्ध बाजार) मोहल्ले में एक पति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। चौंकाने वाली बात यह है कि हत्या की वारदात से कुछ देर पहले तक तीनों एक ही कमरे में बैठकर साथ डिनर कर रहे थे।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी पति राशिद को अपनी 36 वर्षीय पत्नी शबनम और अपने ही दोस्त फहीम (32 वर्ष) के बीच अवैध संबंधों का शक था। राशिद अक्सर इस बात का विरोध करता था, जिसे लेकर घर में काफी समय से तनाव चल रहा था।
पुलिस उपायुक्त ग्रामीण सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने बताया सोमवार रात्रि मे 12:40 बजे डायल 112 पर सूचना आई थी कि थाना ट्रोनिका सिटी अंतर्गत बुद्ध बाजार नामक मोहल्ले में एक झगड़ा हुआ है, जिसमें दो लोग घायल हुए हैं । इस सूचना पर थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस मौके पर पहुँची, तो राशिद नामक व्यक्ति के मकान में शबनम नामक महिला जिसकी उम्र लगभग 36 वर्ष है और फहीम नामक व्यक्ति जिसकी उम्र लगभग 32 वर्ष है, का शव पड़ा हुआ है । शबनम राशिद की पत्नी है तथा फहीम को राशिद का दोस्त बताया गया और यह भी बताया गया कि फहीम और शबनम के संबंध थे, जिसका राशिद द्वारा विरोध किया जाता था और पूछताछ से यह भी पता चला है कि राशिद द्वारा ही इन दोनों की हत्या की गई है।
पुलिस उपायुक्त ने बताया उनके परिजनों से तहरीर प्राप्त कर मुकदमा दर्ज करके फील्ड यूनिट ने मौके का निरीक्षण करा लिया है । गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है, शीघ्र ही राशिद की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी ।
पुलिस के मुताबिक राशिद शटरिंग का काम करता है। राशिद की खुशहाल पार्क कॉलोनी निवासी 32 साल के फईम से पुरानी दोस्ती थी। पुलिस के मुताबिक फईम और राशिद की पत्नी 36 साल की शबनम के बीच संबंध थे। राशिद अक्सर इनका विरोध करता था। राशिद के घर पर सोमवार रात फईम पहुंचा।बेटे ने किया हत्या का खुलासाइस दौरान तीनों ने साथ में खाना खाया। इसी बीच राशिद ने फईम से उसकी पत्नी से रिश्ते को लेकर बात की। इस पर विवाद हो गया और राशिद ने फईम और शबनम को गोली मार दी। दूसरे कमरे में सो रहा राशिद का बेटा दौड़कर आया तो दोनों लहूलुहान कमरे में पड़े थे। उसने पुलिस को सूचना दी।



