
संवाददाता
ग़ाजियाबाद। पांच करोड़ की लागत से होने वाले सड़क व जलापूर्ति के काम का लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने रविवार को उद्घाटन किया। इसके अलावा भूपखेड़ी में सड़क, नाली, लिंक रोड निर्माण व पेयजल आपूर्ति टंकी निर्माण कार्य पूर्ण होने की जानकारी विधायक ने दी।
वहीं, जल अर्पण कार्यक्रम के तहत ग्राम शकलपुरा में 2.30 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन पेयजल आपूर्ति टंकी का उद्घाटन किया। विधायक ने कहा लोनी क्षेत्र के प्रत्येक घर तक स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल पहुंचाना प्राथमिकता है।
इस मौके पर ब्लाक प्रमुख कोमल वंदना, पवन मावी, वीरेंद्र कसाना, महेंद्र सिंह भाटी, धर्मेंद्र प्रधान मौजूद रहे।



