
संवाददाता
गाज़ियाबाद। सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक योगेंश पाठक और गाज़ियाबाद निवासी के लिखे आध्यात्मिक ग्रंथ ‘वेदांत मर्म’ को उत्तर प्रदेश रा०क०साहित्य संस्थान के द्वारा 1,00,000 रूपए के गया प्रसाद शुक्ल स्नेही पुरूस्कार से सम्मानित किया गया। पुरुस्कार अपर मुख्य सचिव उ०प्र० शासन पार्थ सारथी सेन आईएएस द्वारा प्रदान किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ आईएस डा० हरिओम द्वारा की गई तथा विशिष्ठ अतिथि आर के स्वर्णकार वरिष्ठ आईपीएस थे। संस्थान के अध्यक्ष डा० अखिलेश कुमार मिश्र, वरिष्ठ आईएएस सहित अनेकों वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं विशाल जनसमुदाय भी कार्यक्रम में उपस्थित कार्यक्रम में उपस्थित थे। तालियों की गड़गड़ाहट के मध्य संचालक द्वारा श्री पाठक की विद्वता एवं मौलिक सोच की प्रशंसा की गई। लेखक याेगेश पाठक ने पुरूस्कार की धनराशि 1,00,000 मिलने के बाद उसे मुख्यमंत्री गौ सेवा कोष में दान देने की घाेषणा की है।



