latest-newsएनसीआरदिल्ली

जेडीयू छोड़कर आए केसी त्यागी ने थामा आरएलडी का दामन, जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता

बोले- दोनों दलों में कोई फर्क नहीं, जयंत चौधरी को चौधरी चरण सिंह की तरह देखने आरएलडी आया हूं

संवाददाता

नई दिल्ली। बिहार के सत्तासीन दल जेडीयू का साथ छोड़ने वाले केसी त्यागी ने रविवार को नई दिल्ली में आरएलडी का दामन थाम लिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि दोनों ही दलों में कोई अंतर नहीं है।

केसी त्यागी ने कहा कि उन्होंने अपना राजनीतिक जीवन ही लोक दल से शुरू किया था। ये उसी का स्वरूप है, इसमें कुछ नया नहीं है, जो चौधरी चरण सिंह का बचा हुआ सपना है, उसे पूरा करने में मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि जदयू और आरएलडी में कोई फर्क नहीं है। एक दिन ऐसा भी था जब नीतीश कुमार और चौधरी चरण सिंह एक पार्टी बनाने वाले थे। इन दोनों में कोई अंतर नहीं है।

बता दें कि नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने केसी त्यागी को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।

उल्लेखनीय है कि केसी त्यागी जेडीयू के संस्थापक सदस्य और दिग्गज समाजवादी नेता के रूप में जाने जाते हैं, जिन्होंने बीते 17 मार्च को पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि उनके और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच कोई निजी मनमुटाव नहीं है।

इस मौके पर केसी त्यागी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने बहुत कम उम्र में मुझे हापुड़ से चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया था। उन्होंने मुझे पैसा भी दिया था।
केसी त्यागी ने आगे कहा कि मैं अब एमपी, एमणलए बनने के लिए नहीं, बल्कि जयंत चौधरी को चौधरी चरण सिंह की तरह देखने आरएलडी आया हूं। 1974 में 52 साल पहले चरण सिंह जब लाेकदल बना रहे थे, मैं उस मंच पर विराजमान था। इससे एक दिन पहले ही यह खबर आ गई थी केसी त्यागी रालोद में अपनी नई पारी की शुरुआत करने वाले हैं।

जयंत चौधरी ने की थी तारीफ

राष्ट्रीय लोकदल यानी आरएलडी ने केसी त्यागी को पार्टी में शामिल होने का न्यौता दिया था। पिछले हफ्ते जब केसी त्यागी की लिखे एक किताब का विमोचन हुआ तो जयंत चौधरी ही उसमें मुख्य अतिथि थे। तब जयंत चौधरी ने कहा था कि हर पार्टी को केसी त्यागी जैसे नेताओं की जरूरत होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com