latest-newsएनसीआरदिल्ली

दिल्ली से पटना के लिए जल्द चलेंगी डीटीसी की एसी बसें, 17 अंतरराज्यीय रूटों पर सेवा शुरू करने की योजना

संवाददाता

नई दिल्ली। दिल्ली से पटना के लिए जल्द दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बसें चलेंगी। लंबी दूरी के किसी अंतरराज्यीय रूट पर दिल्ली सरकार लंबे समय बाद यह सेवा शुरू करने जा रही है।

कुछ समय पहले बिहार के परिवहन मंत्री ने इस संबंध में दिल्ली सरकार को पत्र लिखा था। बिहार के साथ अन्य राज्यों के लिए भी बस सेवा शुरू करने की सरकार की योजना है। इसके लिए सीएनजी या बीएस-6 मानक वाली डीजल बसें किराये पर लेने पर सरकार विचार कर रही है।

राजधानी में रहने वाले पूर्वांचल के लोगों के लिए यह खबर खास महत्व रखती है। बिहार तक बस सेवा शुरू करने के लिए जल्द ही दोनों राज्यों के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इससे खासकर छठ, दिवाली और अन्य त्योहारों के समय ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ से यात्रियों को राहत मिल सकेगी।ौ

17 अंतरराज्यीय रूटों पर चलेंगी 50 नई बसें

परिवहन मंत्री डाॅ. पंकज सिंह ने बताया कि डीटीसी की 17 अंतरराज्यीय रूटों पर 50 नई पर्यावरण-अनुकूल एसी बसें शुरू करने की योजना है। इसकी शुरुआत पटना रूट से होगी।

Pankaj Kumar Singh

12 मीटर लंबी आधुनिक बसें न केवल प्रदूषण कम करने में मददगार होंगी, बल्कि यात्रियों को आरामदायक और किफायती सफर का अनुभव भी देंगी। सरकार का उद्देश्य दिल्ली और पड़ोसी राज्यों के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करना है।

धार्मिक स्थलों के लिए भी चलेंगी विशेष बसें

दिल्ली सरकार ने हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई शहरों के लिए भी बस सेवाओं का विस्तार किया है। इसी कड़ी में सरकार केवल व्यावसायिक रूटों तक ही सीमित नहीं रहेगी, बल्कि धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भी विशेष बस सेवाएं शुरू करने जा रही है। नई योजना के तहत दिल्ली से वैष्णो देवी (कटरा), खाटू श्याम और अयोध्या जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों के लिए भी बसें चलाई जाएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com