latest-newsविदेश

मिडिल ईस्ट जंग तुरंत रुकने के आसार नहीं, ईरान की जमीन पर 2500 सैनिक भेजेगा अमेरिका

संवाददाता

नई दिल्ली । मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका अब बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर रहा है. डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ईरान पर दबाव बनाने के लिए उसके खर्ग आइलैंड पर कब्जा करने या वहां समुद्री नाकाबंदी करने की योजना पर विचार कर रही है. इसी योजना के तहत करीब 2500 मरीन सैनिकों की एक टुकड़ी जल्द ही इलाके में पहुंचने वाली है. खर्ग आइलैंड ईरान के तट से करीब 15 मील दूर है. यहां से ईरान का लगभग 90% कच्चा तेल बाहर भेजा जाता है.

क्या है खर्ग कब्जे का प्लान?

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने की वजह से दुनियाभर में पेट्रोल-डीजल और गैस की कीमतों में इजाफा हो रहा है. अमेरिकी मीडिया एक्सियोस के मुताबिक, अमेरिका तुरंत खर्ग आइलैंड पर कब्जा नहीं करेगा. पहले वह ईरान की सैन्य ताकत को कमजोर करना चाहता है. इसके लिए अगले करीब एक महीने तक हवाई हमले जारी रखे जा सकते हैं. हाल ही में अमेरिका ने खर्ग आइलैंड पर कई बड़े एयरस्ट्राइक भी किए हैं, ताकि ईरान को चेतावनी दी जा सके.

ट्रंप के सामने जमीनी हमले का भी विकल्प

अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि ट्रंप हर विकल्प खुला रखना चाहते हैं. जरूरत पड़ने पर जमीनी हमला भी किया जा सकता है. हालांकि कुछ एक्सपर्ट्स इसे खतरनाक मानते हैं. उनका कहना है कि खर्ग आइलैंड पर कब्जा करने के बाद भी यह जरूरी नहीं कि ईरान झुक जाए, क्योंकि वह दूसरी जगहों से तेल सप्लाई रोक सकता है.

एक और विकल्प यह है कि अमेरिका अपनी नौसेना और विमानों को तैनात कर टैंकरों को सुरक्षा दे, ताकि बिना जमीन पर कब्जा किए ही रास्ता खोला जा सके. इस पूरे तनाव के कारण ट्रंप को अपनी चीन यात्रा भी टालनी पड़ी है. अमेरिका इस मुद्दे पर जल्दी पीछे हटने के मूड में नहीं है और हर संभव तरीका अपनाने पर विचार कर रहा है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com