
विशेष संवाददाता
लखनऊ । शासन ने शुक्रवार को चार पुलिस अधिक्षकों सहित सात आईपीएस अधिकारियों के तबादले किया है। इनमें बदायूं के वरिष्ठ पुुलिस अधीक्षक डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक लॉजिस्टिक लखनऊ, फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह को पुलिस मुख्यालय से संबद्ध, कासगंज की पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा को बदायूं का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया है।
वहीं भदोही के पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक को फतेहपुर का पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक लॉजिस्टिक ओम प्रकाश सिंह-प्रथम को कासगंज का पुलिस अधीक्षक, गोरखपुर के अपर पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी को भदोही व गाजियाबाद के अपर पुलिस आयुक्त पाटिल निमिष दशरथ को गोरखपुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
सात आईएएस अफसर भी हो चुके हैं ट्रांसफर
आपको बता दें कि इससे पहले योगी सरकार ने सात आईएएस और चार पीसीएस अफसरों के तबादले भी किए थे। आईएएस प्रकाश बिंदु सचिव लोकनिर्माण से सचिव गृह बनाए गए हैं। प्रतीक्षारत आईएएस डॉ लोकेश एम को सचिव लोक निर्माण विभाग, महेंद्र प्रसाद को विशेष सचिव उत्तर प्रदेश पुनर्गठन समन्वय विभाग, नीना शर्मा को प्रमुख सचिव सार्वजनिक उद्यम विभाग और महानिदेशक सार्वजनिक उद्यम बनाई गई हैं। वह पहले निदेशक उत्तर प्रदेश प्रशासन और प्रबंधन अकादमी थीं।
संजय कुमार महानिदेशक सार्वजनिक उद्यम से निदेशक उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी, रघुबीर विशेष सचिव धर्मार्थ कार्य से विशेष सचिव दिव्यांगजन सशक्तीकरण, आशीष कुमार प्रबंध निदेशक राज्य पर्यटन निगम को वर्तमान पद के साथ विशेष सचिव धर्मार्थ कार्य का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
इन 4 पीसीएस अफसरों का हुआ तबादला
सात आईएएस के अलावा चार पीसीएस अफसरों को भी इधर से उधर किया गया है। झांसी के बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी कुशीनगर का एडीएम न्यायिक बनाया गया है। एसडीएम वेद प्रिय आर्य को जालौन से मथुरा एडीएम न्यायिक के पद पर भेजा गया है। एसडीएम प्रदीप कुमार द्वितीय को झांसी से गोंडा भेजा गया है। मथुरा एडीएम न्यायिक सुरेंद्र कुमार को कानपुर मंडल अपर आयुक्त नियुक्त किया गया है।



