latest-newsएनसीआरगाज़ियाबाद

त्यौहारों को लेकर डीएम व एडीसीपी लॉ ने की पीस समिति की बैठक

विशेष संवाददाता

गाजियाबाद । आगामी त्यौहारों को लेकर जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीएम रविन्द्र कुमार मांदड़ व एडीसीपी लॉ एंड ऑर्डर राज करन नैयर ने पीस समिति की समन्वय बैठक की।

इस दौरान उपस्थित प्रबुद्घजनों ने अधिकारियों के समक्ष सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता से संबंधित बिन्दुओं को उठाया। उन्होंने कहा कि त्यौहारों के दौरान भीड़भाड़ के कारण चोरी, छिनैती व जेबकतरी की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष सर्तकता बरती जाए। इतना ही नहीं यातायात की समस्या भी प्रमुख रूप से बनी रहती है। डीएम ने समस्याओं को सुनने के बाद आश्वासन दिया है कि सभी समस्याओं पर विचार किया जाएगा।

डीएम ने नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, विद्युत विभाग, जल निगम व संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि कार्यक्रम स्थलों व उनके आसपास स्थलों एवं उनके आसपास स्थलों पर स्वच्छता, पेयजल, विद्युत आपूर्ति व सडक़ व्यवस्था को दुरूस्त किया जाए। बिजली आपूर्ति सही रखी जाए। बैठक में एडसीपी राज करन नैयर ने कहा कि जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। यदि किसी व्यक्ति को अपने आसपास किसी भी प्रकार की असुरक्षा की स्थिति महसूस होती है, तो वह तुरंत पुलिस से संपर्क करे। पुलिस की टीम त्वरित रूप से सहायता के लिए उपलब्ध रहेगी।

उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि सोशल मीडिया अथवा अन्य माध्यमों से प्राप्त किसी भी भ्रामक या असत्य सूचना पर ध्यान न दें और ऐसी किसी भी सूचना की जानकारी तत्काल पुलिस एवं प्रशासन को दें, ताकि उस पर समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके। बैठक में गाजियाबाद इंडस्ट्रीज फेडरेशन के अध्यक्ष अरुण शर्मा भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com