latest-newsएनसीआरगाज़ियाबाद

गाजियाबाद की विधायक कॉलोनी में आवारा कुत्तों का आतंक, घर के बाहर निकलते ही बच्ची पर हमला; नगर निगम लापरवाह

संवाददाता

गाजियाबाद। इंदिरापुरम की विधायक काॅलोनी में रविवार को आवारा कुत्तों के झुंड ने बच्ची चाहत पर हमला कर घायल कर दिया। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अनुपम शुक्ला ने बताया कि सुबह करीब छह बजे गली नंबर पांच में बच्ची घर के बाहर जैसे ही निकली वैसे ही वहां घूम रहे कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर नोच लिया।

आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह कुत्तों को भगाकर बच्ची को बचाया। गली नंबर पांच के पास काफी समय से आवारा कुत्तों का आतंक है। कई बार इसकी शिकायत भी की गई, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

अनुपम शुक्ला ने बताया कि काॅलोनी में पूर्व में भी आवारा कुत्तों ने करीब पांच लोगों को काट चुके हैं। करीब 15 दिन पहले स्थानीय निवासी विजय पांडे को दौड़ाकर तीन जगह काट लिया। इससे पहले करीब एक माह पहले बच्ची को दाैड़ाकर पांच जगह काट लिया था। नगर निगम को कई बार सूचना देने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या से लोगों की सुरक्षा खतरे में है।

इस मामले में नगर निगम उदासीन है। लोगों ने नगर निगम से मांग की है कि इस समस्या पर जल्द ध्यान दिया जाए और इलाके में घूम रहे आवारा कुत्तों के झुंड को पकड़ने और नियंत्रण की ठोस व्यवस्था की जाए।

साथ ही महापौर, जिला प्रशासन और संबंधित विभागों से भी हस्तक्षेप कर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई है। नगर निगम के पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. आशीष ने बताया कि टीम को भेजकर कुत्तों को पकड़वाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com