latest-newsदेश

नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने ली JDU की सदस्यता

शीर्ष लीडरशिप रहा मौजूद, पिता के काम पर जताया गर्व

संवाददाता

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने रविवार (8 मार्च 2026) को जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) की सदस्यता ले ली। पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘युवा सोच, मजबूत संकल्प’ के नारे लगाकर उनका भव्य स्वागत किया। बड़ी संख्या में नेता-कार्यकर्ता इस मौके पर पहुंचे थे।

जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और मंत्री विजय कुमार चौधरी मौजूद रहे। हालाँकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए।

सदस्यता लेने के बाद निशांत कुमार ने कहा, “मैं सभी का शुक्रिया अदा करता हूँ। आप सभी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है। मैं उस पर खरा उतरने की कोशिश करूँगा। मुझे, पूरे बिहार और पूरे देश को मेरे पिता ने पिछले 20 सालों में जो किया है, उस पर गर्व है।”

निशांत कुमार पढ़े-लिखे और गंभीर व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते हैं। वे पेशे से इंजीनियर हैं और रांची के बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (BIT) मेसरा से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है।

निशांत की जेडीयू में एंट्री को पार्टी में युवा नेतृत्व को नई ऊर्जा मिलने के रूप में देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com