
संवाददाता
नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी किया है. जिन भी उम्मीदवारों ने UPSC CSE 2025 एग्जाम दिया है वो UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं. इस परीक्षा के जरिए IAS, IPS और IFS का चयन किया जाता है. इस साल अनुज अग्निहोत्री ने सिविल सेवा एग्जाम में प्रथम स्थान हासिल किया है. दूसरे स्थान पर राजेश्वरी सुवे है और तीसरे स्थान पर अकांश ढुल हैं.
आयोग के अनुसार कुल 958 उम्मीदवार ने इस साल ये परीक्षा पास की है. UPSC की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि सभी चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति प्रक्रिया से संबंधित निर्देश जल्द ही भेजे जाएंगे. परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) सहित विभिन्न केंद्रीय सेवाओं में नियुक्ति मिलती है.
UPSC CSE रिजल्ट कैसे चेक क: Steps to Download UPSC CSE Result 2025
UPSC CSE रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट https://upsc.gov.in upsc.gov.in पर जाएं.
होमपेज पर What’s New सेक्शन में दिखेगा. इसमें Examination > Active Examinations या Results पर क्लिक करें.
यहां पर एक एग्जाम लिंक होगा- Civil Services (Main/Final) Examination,. इसपर क्लिक कर दें.
अब रिजल्ट एक PDF डॉक्यूमेंट के रूप में दिखाई देगा. डाउनलोड आइकन पर क्लिक करें इसे सेव कर दें.
PDF में अपना रोल नंबर या नाम खोजने के लिए PDF व्यूअर में सर्च फंक्शन (Ctrl+F) का इस्तेमाल करें.
टॉप 20 उम्मीदवारों के रोल नंबर और नाम
- 1131589 अनुज अग्निहोत्री
- 4000040 राजेश्वरी सुवे एम
- 3512521 अकांश ढुल
- 0834732 राघव झुनझुनवाला
- 0409847 ईशान भटनागर
- 6410067 ज़िनिया अरोड़ा
- 0818306 ए आर राजा मोहिद्दीन
- 0843487 पक्षल सेक्रेटरी
- 0831647 आस्था जैन
- 1523945 उज्ज्वल प्रियांक
- 1512091 यशस्वी राज वर्धन
- 0840280 अक्षित भारद्वाज
- 7813999 अनन्या शर्मा
- 5402316 सुरभि यादव
- 3507500 सिमरनदीप कौर
- 0867445 मोनिका श्रीवास्तव
- 0829589 चितवन जैन
- 5604518 श्रुति आर
- 0105602 निसार दिशांत अमृतलाल
- 6630448 रवि राज



