latest-newsएनसीआरगाज़ियाबाद

यूट्यूबर सलीम पर हमला करने वाला एक लाख का इनामी जीशान एनकाउंटर में ढेर

मजहबी कट्टरपंथी के खिलाफ आवाज उठाने पर किया था सलीम यूट्यूबर पर हमला

संवाददाता

गाजियाबाद। मजहबी कट्टरपंथी और कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने वाले यूट्यूबर सलीम पर दो सगे भाइयों ने हमला किया था। दोनों भाई मूल रूप से अमरोहा के नगला चौकी के रहने वाले हैं और वर्तमान में खोड़ा में रहते थे।

वहीं, रविवार देर रात आरोपियों की लोनी थाना क्षेत्र के निठोरा में पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान मुख्य आरोपी मुठभेड़ में ढेर हो गया। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त बाइक, सर्जिकल ब्लेड, तमंचा और कारतूस बरामद किया है। आरोपी का सगा भाई मौके से फरार हो गया।

WhatsApp Image 2026-03-01 at 23.31.31

आपराधिक इतिहास खंगाल रही पुलिस

पुलिस उसकी तलाश कर रही है। हमलावरों ने मजहबी कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने पर हमला किया था। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। मृतक का आपराधिक इतिहास अभी तक पुलिस को नहीं मिला है।

पुलिस कमिश्नर जे रविंदर गौड़ ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सलीम पर हमला करने वाले आरोपी किसी दूसरे व्यक्ति पर हमला करने के लिए लोनी क्षेत्र में आ रहे हैं।

WhatsApp Image 2026-03-01 at 23.31.32

हीं, इस सूचना पर पुलिस ने निठोरा के पास चेकिंग शुरू की। इस दौरान बाइक सवार दो लोगों को रोकने का इशारा किया गया। दोनों पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगे।

दो पुलिसकर्मी भी हुए घायल

पुलिस ने पीछा किया तो बाइक स्लिप हो गई। इसके बाद आरोपियों ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग शुरू कर दी। वहीं, पुलिस की जवाबी कार्यवाही में एक आरोपी को गोली लग गई, जबकि दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com