latest-newsदेश

दिल्ली में फिर धमाके का अलर्ट, अयोध्या और काशी समेत देशभर में बढ़ाई गई सुरक्षा

संवाददाता

नई दिल्ली। दिल्ली में लश्कर की ओर से बम विस्फोट के संभावित इनपुट के बाद देशभर में अलर्ट की तस्वीरें सामने आने लगी हैं. शिव नगरी काशी में भी पुलिस सक्रिय हो गई है. वाराणसी के सबसे महत्त्वपूर्ण चौराहे पर, जहां से एक तरफ विश्वनाथ मंदिर, दूसरी तरफ दशाश्वमेघ घाट का रास्ता है, जहां लाखो की संख्या के प्रत्येक दिन श्रद्धालुओं की भीड़ होती है, इनपुट आने के बाद फोर्स तैनात है. मंदिर की सुरक्षा मंदिर प्रशासन और पुलिस के साथ कमांडों के साथ मुस्तैद कर दी गई है. क्षेत्र में पुलिस की गतिविधि बढ़ा दी गई है. सीसीटीवी फुटेज, ड्रोन और पैरामिलिट्री फोर्स के साथ संवेदनशील इलाकों पर नजर रखी जा रही है. संदिग्ध वस्तुओं के साथ लोगो की चेकिंग की जा रही है. एसीपी अतुल अंजान ने बताया कि सुरक्षा थ्री लेयर कर दी गई है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके.

दिल्ली में लश्कर की ओर से बम विस्फोट के संभावित इनपुट के बाद देशभर में अलर्ट की तस्वीरें सामने आने लगी हैं. शिव नगरी काशी में भी पुलिस सक्रिय हो गई है. वाराणसी के सबसे महत्त्वपूर्ण चौराहे पर, जहां से एक तरफ विश्वनाथ मंदिर, दूसरी तरफ दशाश्वमेघ घाट का रास्ता है, जहां लाखो की संख्या के प्रत्येक दिन श्रद्धालुओं की भीड़ होती है, इनपुट आने के बाद फोर्स तैनात है. मंदिर की सुरक्षा मंदिर प्रशासन और पुलिस के साथ कमांडों के साथ मुस्तैद कर दी गई है. क्षेत्र में पुलिस की गतिविधि बढ़ा दी गई है. सीसीटीवी फुटेज, ड्रोन और पैरामिलिट्री फोर्स के साथ संवेदनशील इलाकों पर नजर रखी जा रही है. संदिग्ध वस्तुओं के साथ लोगो की चेकिंग की जा रही है. एसीपी अतुल अंजान ने बताया कि सुरक्षा थ्री लेयर कर दी गई है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके.

कहा जा रहा है कि दिल्ली एक बार फिर आतंकियों के निशाने पर है. खुफिया विभाग ने हाई अलर्ट जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि लश्कर-ए-तैयबा के आंतकी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के सामने IED हमले की साजिश रच रहे हैं. सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि पाकिस्तान स्थित इस आतंकी संगठन ने चांदनी चौक इलाके में स्थित प्रमुख मंदिरों को भी टारगेट करने की योजना बनाई है. बीते साल नवंबर 2025 में लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट में 13 लोगों की मौत हुई थी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com