latest-newsएनसीआरनोएडा

नोएडा में वैलेंटाइन डे पर कार में मिली युवक और युवती की डेडबॉडी, पिस्तौल भी हुई बरामद

संवाददाता

नोएडा । यूपी के नोएडा में वेलेंटाइन डे के दिन थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 107 के पास में रोड पर उस समय हड़कंप मच गया. जब एक कार के अंदर एक युवक और युवती का शव खून से लथपथ मिला. घटना की जानकारी लोगों द्वारा पुलिस को दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने एरिया को घेराबंदी कर मामले की जांच शुरू की है. बता दें कि घटना से पूर्व मृतक लड़की के परिजनों द्वारा थाना सेक्टर 58 में गुमशुदगी दर्ज की गई थी.

बताया जा रहा है कि कार के अंदर लड़की और लड़के दोनों को ही गोली लगी हुई. पिस्तौल लड़के के हाथ से पुलिस ने बरामद किया है. ऐसे संगीन मामले की जानकारी जब आला अधिकारियों को हुई तो वह भी मौके पर पहुंचे, पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

बताया जा रहा हैं कि कार के अंदर प्रेमी ने प्रेमिका को मारी गोली मार कर खुद को भी मारी गोली. मौके से एक पिस्टल और कारतूस किए गए बरामद. शुरुआती जांच में सामने आया है कि दिल्ली और नोएडा के बताए जा दोनों मृतक प्रेमी प्रेमिका. वही लड़के का नाम सुमित है, जो दिल्ली के त्रिलोकपुरी का रहने वाला है.

पुलिस का बयान

घटना के संबंध में एडिशनल डीसीपी नोएडा मनीष सिंह ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है. घटना के संबंध में दोनों के परिजनों को सूचना दे दी गई है. शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, आसपास के सीसीटीवी कैमरे और लोगों से पूछताछ की जा रही है.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com