latest-newsदेश

पूर्व आर्मी चीफ नरवणे की किताब छपी या नहीं, कैसे आई लोगों के पास? दिल्ली पुलिस ने पेंगुइन से मांगा जवाब

संवाददाता

नई दिल्ली । पूर्व आर्मी चीफ जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की अप्रकाशित किताब ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ को लेकर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया को नोटिस भेजा है. यह नोटिस किताब के अप्रकाशित ड्राफ्ट के सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में जानकारी लेने के लिए जारी की गई है.

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, किताब की स्थिति को लेकर अलग-अलग दावे सामने आने और बिना अनुमति इसके प्रसार की खबरों के बाद यह विवाद और गहरा गया है. इसी वजह से पब्लिशर, पूर्व सेना प्रमुख और कुछ राजनीतिक हस्तियां भी इस मामले से जुड़ गई हैं.

पेंगुइन इंडिया से पुलिस के सवाल

दिल्ली पुलिस ने बताया कि स्पेशल सेल ने पेंगुइन इंडिया से कई सवाल पूछे हैं और उनसे विस्तार से जवाब मांगे गए हैं. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि नोटिस के जरिए प्रकाशन से जुड़ी पूरी जानकारी और स्पष्टीकरण मांगा गया है.

दरअसल, खबरें आई हैं किजनरल नरवणे की आत्मकथा ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ का मसौदा आधिकारिक रूप से छपने से पहले ही डिजिटल और अन्य माध्यमों से बिना अनुमति फैल गया था. पुलिस ने कहा है कि इस कथित अवैध प्रसार को लेकर एक एफआईआर दर्ज की गई है और पूरे मामले की जांच जारी है. पुलिस ने कहा कि मैन्युस्क्रिप्ट के बिना इजाज़त के बांटने के आरोपों के कारण FIR दर्ज की गई है और मामले की जांच चल रही है.
इससे पहले कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस किताब को लेकर केंद्र सरकार और पुस्तक के प्रकाशक पेंगुइन पर हमला बोला था. उन्होंने मंगलवार को दावा किया है कि पूर्व आर्मी चीफ का यह संस्मरण पब्लिक डोमेन में है. इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाया है कि वह ‘असुविधाजनक सच्चाई’ को फैलने से रोकने के लिए इसे दबाने की कोशिश कर रही है.
राहुल गांधी ने मंगलावर को मीडिया से बात करते हुए आरोप लगाया कि यह पुस्तक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर उपलब्ध है, जिसे पेंगुइन ने सिरे से खारिज कर दिया. उन्होंने पत्रकारों को सेना के एक पूर्व प्रमुख की तरफ से 2023 में की गई एक एक्स पोस्ट भी दिखाई, जिसमें उन्होंने लोगों से 2020 में गलवान झड़पों में हुई घटनाओं का विवरण देने वाले संस्मरण पढ़ने का आग्रह किया था.


जनरल नरवणे पर क्या बोले राहुल गांधी

राहुल गांधी ने पत्रकारों से कहा कि नरवणे ने 2023 में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट किया था. बस लिंक पर क्लिक करें और पढ़ सकते हैं, जय हिंद. या तो पेंगुइन झूठ बोल रहा है या फिर पूर्व सेना प्रमुख, दोनों सही नहीं हो सकते. मुझे यकीन है कि पूर्व आर्मी चीफ झूठ नहीं बोल रहे.’ राहुल गांधी ने कहा, ‘मैं नरवणे पर विश्वास करता हूं, पेंगुइन पर नहीं. क्या आप पेंगुइन के बजाय नरवणे पर विश्वास करेंगे?’
वहीं पेंगुइन ने इस बढ़ते विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि किताब की कोई भी कॉपी ‘प्रिंट या डिजिटल रूप में प्रकाशित, वितरित, बेची या किसी अन्य तरीके से लोगों के लिए उपलब्ध नहीं कराई गई है.’ प्रकाशक ने आधिकारिक बयान में कहा, ‘पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया यह स्पष्ट करना चाहता है कि भारतीय सेना के पूर्व प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की ओर से लिखित आत्मकथा ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ के प्रकाशन अधिकार हमारे पास हैं. हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि पुस्तक का प्रकाशन अभी तक नहीं हुआ है.’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com