latest-newsएनसीआरगाज़ियाबाद

विराट हिन्दू सम्मेलन में हिन्दू समाज की एकता और सनातन मूल्यों के संरक्षण पर बल

संवाददाता

गाजियाबाद। सेनी एनक्लेव स्थित पुष्पांजलि पार्क में रविवार को आयोजित सकल हिन्दू समाज के तत्वावधान में विराट हिन्दू सम्मेलन भव्य और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। सम्मेलन का उद्देश्य समाज में सांस्कृतिक चेतना, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक समरसता को सशक्त करना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि आचार्य प्रमोद कृष्णम जी ने अपने उद्बोधन में हिन्दू समाज की एकता और सनातन मूल्यों के संरक्षण पर बल दिया। उन्होंने युवाओं से संस्कार और सेवा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम अध्यक्ष प्रो. बलदेव भाई शर्मा जी ने समाज में संवाद और सकारात्मक सोच को मजबूत करने की आवश्यकता बताई।

आयोजन समिति के अध्यक्ष सुशील तिवारी ने कहा, “विराट हिन्दू सम्मेलन का उद्देश्य किसी एक वर्ग नहीं, बल्कि पूरे समाज को जोड़ना है। यह आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक एकता और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों की याद दिलाता है। जनसहयोग से कार्यक्रम का सफल होना समाज की जागरूकता का प्रमाण है।”

कार्यक्रम में भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान भी किया गया। अंत में सभी अतिथियों और सहभागियों के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था की गई।

इस अवसर पर भकत शिरोमणि जयनारायण अग्रवाल, मुकेश दीक्षित, संदीप अग्रवाल, सुनील शर्मा, आनंद भारद्वाज, राहुल गुप्ता, दीपक, अनिल कश्यप सहित आयोजन समिति और स्वागत समिति के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com