latest-newsएनसीआरदिल्ली

दिल्ली के पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर खड़ी कार में मिले तीन शव, इलाके में दहशत

बाहरी दिल्ली के पीरागढ़ी इलाके में एक कार के अंदर से तीन शव बरामद.पुलिस मामले की सुसााइड और हत्या दोनों एंग्ल से कर रही जांच

संवाददाता

नई दिल्ली । बाहरी दिल्ली के पीरागढ़ी इलाके में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक कार के अंदर से तीन शव बरामद किए गए. मृतकों में दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.इस मामले ने पूरे इलाके में दहशत और कई सवाल खड़े कर दिए हैं

पुलिस के अनुसार कार के अंदर मिले तीनों शवों में एक की पहचान रणधीर के रूप में हुई है, जिनकी उम्र 76 वर्ष बताई जा रही है. रणधीर बाहरी दिल्ली के बापरोला इलाके के निवासी थे. जैसे ही यह खबर परिवार तक पहुंची, घर में मातम छा गया. रणधीर के भाई, भतीजे और बेटी का कहना है कि वह बेहद खुशमिजाज और मिलनसार इंसान थे.

दिल्ली: पीरागढ़ी फ्लाई ओवर पर एक कार से 3 लोगों के शव बरामद, मचा हड़कंप, पुलिस की टीम मौके पर - India TV Hindi

परिवार के मुताबिक मृतक रणधीर की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी ओर वह आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठा सकते. वहीं दूसरा साथी शिवनरेश भी सुबह इनकी गाड़ी में ही गया ओर अपनी मोटरसाइकिल रणधीर के घर पर ही खड़ी कर रखी थी. घरवालों ने बताया दूसरा मृतक शिवनरेश यूपी के एटा का रहने वाला था.

रणधीर की बेटी ने बताया कि सुबह उनकी अपने पिता से बात हुई थी. बातचीत के दौरान उन्होंने पश्चिम विहार जाने का जिक्र किया था, जिसके बाद शाम करीब पांच बजे पुलिस से उनके मौत की खबर मिली.

स पूरी घटना ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है.मामले की गंभीरता को देखते हुए जॉइंट सीपी भी पुलिस स्टेशन पहुंचे और जांच की प्रगति का जायजा लिया. पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. मामले में सभी पहलुओं से जांच की जा रही है, ताकि मौत के असल कारण का पता लग सके. कार को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच करवाई जा रही है, वहीं तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com