latest-newsराज्य

पंजाब के जालंधर में AAP नेता लक्की ओबेरॉय की दिनदहाड़े हत्या

गुरुद्वारे के बाहर बदमाशों ने सिर और छाती में कई गोली मारी, CCTV देखकर पुलिस ने शुरू की जाँच

संवाददाता

जालंधर । पंजाब के जालंधर में शुक्रवार (6 फरवरी 2026) की सुबह आम आदमी पार्टी के युवा नेता लक्की ओबेरॉय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना मॉडल टाउन इलाके में स्थित गुरुद्वारा साहिब के बाहर उस समय हुई, जब वह रोज की तरह सुबह मत्था टेकने पहुँचे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने अचानक उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लक्की को कई गोलियाँ लगीं, जिनमें से कुछ उनके सिर और छाती में थीं। गंभीर हालत में उन्हें तत्काल पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जाँच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हमलावरों ने अचानक THAR गाड़ी में सवार लक्की ओबेरॉय पर हमला किया, जिससे वाहन के शीशे टूट गए और वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और जाँच टीम मौके पर पहुँची और इलाके को घेरकर जाँच शुरू कर दी गई।

आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और हमलावरों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com