
संवाददाता
गाजियाबाद। गाजियाबाद में पुलिस आयुक्त ने पांच एसीपी की जिम्मेदारी में फेरबदल किया है।
भोजपुर थाना क्षेत्र में पासपोर्ट फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना को हटाकर एसीपी क्राइम बनाया गया है। इसकी जगह एसीपी क्राइम भास्कर वर्मा को एसीपी मोदीनगर का चार्ज दिया गया है।
एसीपी ट्रैफिक जियाउद्दीन अहमद को एसीपी नंदग्राम का चार्ज दिया गया है। जबकि इसी पद से उपासना पांडेय को एसीपी कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है। एसीपी कोतवाली रितेश त्रिपाठी को एसीपी ट्रैफिक बनाया गया है।



