latest-newsदेश

एनसीपी विधानमंडल दल की नेता चुनी गईं सुनेत्रा पवार, शाम को लेंगी डिप्टी सीएम पद की शपथ

संवाददाता

मुंबई । महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम और एनसीपी नेता अजित पवार के निधन के बाद पार्टी ने एक बड़ा फैसला लिया है. जानकारी के मुताबिक अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार आज शनिवार को महाराष्ट्र की पहली डिप्टी सीएम का पदभार संभालेंगी. वहीं, यह भी पता चला है कि उनके बड़े बेटे पार्थ राज्यसभा में अपनी मां की जगह लेंगे. वहीं, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) में हलचल तेज हो गई है. ताजा जानकारी के मुताबिक सुनेत्रा पवार, उनके बेटे जय और पार्थ पवार बारामती से मुंबई पहुंचे चुके हैं. शनिवार दोपहर मुंबई में पार्टी नेताओं की मीटिंग होनी है.

सुनेत्रा पवार को विधानमंडल दल का चुना गया नेता

एनसीपी विधायक दल की बैठक में सुनेत्रा पवार काे बतौर नेता चुन लिया गया है. शनिवार शाम 5 बजे सुनेत्रा पद और गोपनीयता की शपथ लेंगी. हालांकि इससे पहले ही महाराष्ट्र में खासतौर पर मुंबई और बारामती में सियासी हलचल तेज हो चली है. एक तरफ जहां सुनेत्रा शपथ की तैयारी में हैं तो वहीं उनके बेटे पार्थ दादा शरद पवार से मुलाकात कर रहे हैं.

महाराष्ट्र के राजनीतिक घटनाक्रमों के बीच शरद पवार ने भी साफ किया है कि एनसीपी के दोनों गुटों का विलय होने वाला था. उन्होंने कहा कि यह अजित पवार की भी इच्छा थी. इसे जरूर पूरा होना चाहिए. शरद ने कहा कि अजित, शशिकांत शिंदे और जयंत पाटिल ने दोनों गुटों के विलय के बारे में बातचीत शुरू की थी.

यह NCP पार्टी का अंदरूनी मामला है: संजय निरुपम

सुनेत्रा पवार के महाराष्ट्र के डिप्टी CM बनने की खबरों पर शिवसेना नेता संजय निरुपम ने कहा कि यह NCP का अंदरूनी मामला है. सभी MLA और एनसीपी लीडरशिप को लगा कि अजित दादा की मौत से खाली हुई जगह को तुरंत भरा जाना चाहिए. मुझे लगता है कि इस विचार का सम्मान किया जाना चाहिए और इस पर कोई बेवजह का विवाद नहीं होना चाहिए. एनसीपी के दोनों गुटों के बीच संभावित विलय की खबरों पर उन्होंने कहा कि दोनों NCP का मर्जर उनका अंदरूनी मामला है. हमें इस विषय पर ज़्यादा बात नहीं करनी चाहिए.

लोक भवन से जारी किया गया कार्यक्रम

लोकभवन राज्यपाल दफ़्तर से आधिकारिक जानकारी भी सामने आ चुकी है. इसके मुताबिक सुनेत्रा पवार शपथ ग्रहण शाम पाच बजे डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगी 4 बजे राज्यपाल आचार्य देवव्रत देहरादून से मुंबई लौट रहे हैं. 5 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा. लोक भवन (राजभवन) में तैयारियां शुरू हो गई हैं.

छगन भुजबल ने पूरे राजनीतिक घटनाक्रम पर क्या कहा?

छगन भुजबल ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि MLAs की राय और मौजूदा हालात को देखते हुए, ग्रुप लीडर और डिप्टी चीफ मिनिस्टर का पद सुनेत्रा पवार को देने का फैसला किया गया है. चीफ मिनिस्टर पूरा सहयोग कर रहे हैं.

आगे कहा कि मैं शरद पवार के सवाल पर कुछ नहीं कहना चाहता. मैंने मर्जर के बारे में कुछ नहीं सुना है. मैं कुछ नहीं कहना चाहता. मैं छोटा आदमी हूं. अजित पवार एनसीपी नेता मर्जर के मुद्दे पर बात करने से लगातार बच रहे हैं. मैंने मर्जर की चर्चा नहीं सुनी है, मैं इस पर कुछ नहीं कहना चाहता हूं. ग्रुप लीडर और डिप्टी चीफ मिनिस्टर पद की नियुक्ति किसी भी दूसरे मुद्दे से ज़्यादा ज़रूरी है.

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com