
संवाददाता
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने दिल्लीवालों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है. सरकार ने पानी के बिलों पर लेट फीस माफी योजना की समय सीमा 15 अगस्त तक बढ़ा दी है, साथ ही बिलिंग सिस्टम सुधारने के लिए उपभोक्ताओं का केवाईसी वेरिफिकेशन करना भी अनिवार्य कर दिया गया है. दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने शुक्रवार सुबह दिल्ली सचिलवाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कहा कि पिछले कुछ महीनों में दिल्ली सरकार और दिल्ली जल बोर्ड द्वारा लेट पेमेंट सरचार्ज (LPSC) माफ करने की योजना लाने के बाद, हमने महसूस किया है कि दिल्ली के लोग सच में अपने बकाया पानी के बिलों का भुगतान करना चाहते हैं.
उन्होंने कहा कि पिछली सरकारें लोगों को डराने के लिए छोटे घरों में भी लाखों रुपये के पानी के बिल भेजती थीं और बाद में चुनाव के दौरान उन बिलों को माफ करने के नाम पर झूठ बोलती थीं. पिछली सरकार के दौरान जल बोर्ड का इंटरेस्ट रेट 36% तक बढ़ गया था. जल मंत्री ने बताया कि एलपीएससी स्कीम आने के बाद अब लोग अपने बिल का पैसा जमा करने आ रहे हैं. हम अब सिस्टम को अपग्रेड कर रहे हैं.
प्रवेश वर्मा ने बताया कि जब से हमारी सरकार बनी तब से हमारे पास लोगों की शिकायतें आ रही थी कि हमारे घर पर हजारों लाखों रुपए के बिजली के बिल आ रहे हैं. इसका कारण यह होता था कि जो आम आदमी पार्टी की सरकार के समय अरविंद केजरीवाल उनके मंत्री लोगों से कहते थे कि आप पानी का बिल मत भरना तो उनके कहने से यह नहीं होता था कि वह बिजली का बिल रूक जता था या जीरो हो जता था. बिल चलते जाता था. साथ ही उस पर लगने वाला ब्याज भी बढ़ता जाता था. साल भर में यह ब्याज बढ़कर 36 परसेंट तक पहुंच जाता था.
जल मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार आने के बाद हमने जल बोर्ड की पहली मीटिंग में ही उस ब्याज दर को काफी कम किया. इसके अलावा जबसे हमने एलपीएससी स्कीम शुरू की है तब से हमने देखा कि दिल्ली के लोग अपने पानी का बिल जमा करना चाहते हैं. उसे देना चाहते हैं, लेकिन हमारी जो जल बोर्ड की बिलिंग व्यवस्था थी वह सिस्टम काफी खराब था. उसको हमने ठीक की सॉफ्टवेयर बहुत पुराने हो चुके थे जो बिलिंग सिस्टम में यूज किए जा रहे थे. कोई उनमें चेंज करने की गुंजाइश नहीं बची थी. फिर हमने सॉफ्टवेयर को अपडेट करना शुरू किया. अब सॉफ़्टवेयर अपडेट हो रहे हैं. हम पूरे बिलिंग सिस्टम को नया कर रहे हैं. इससे धीरे-धीरे पानी के बिलों की बिलिंग करने की पूरी प्रक्रिया को एकदम ठीक हो रही है.
अब तक 3 लाख 30 हजार लोगों ने लिया एलपीएससी स्कीम का लाभ
जल मंत्री ने कहा कि मैं आपको जानकारी देना चाहता हूं जो हमारे डोमेस्टिक कस्टमर थे ऐसे लोग जिनका पानी का बिल बकाया था. ऐसे कुल उपभोक्ता 14 लाख 68 हजार थे. इन लोगों का पानी का बिल बकाया था. यह स्कीम जो 30 जनवरी को खत्म होनी है 100% वाली है. अभी तक 3 लाख 30 हजार लोग 20% से ज्यादा लोग इसका फायदा उठा चुके हैं. 11 हजार 11 करोड रुपए कुल बकाया था. अक्टूबर में स्कीम शुरू होने से अब तक डोमेस्टिक कस्टमर का 1493 करोड़ रुपये माफ हो चुका है. इसमें टोटल प्रिंसिपल अमाउंट 557 करोड़ था. गुरुवार शाम तक जल बोर्ड को 430 करोड़ रुपया राजस्व के रूप में पुराने बिल जमा होने से मिल चुके हैं.



