latest-newsएनसीआरगाज़ियाबाद

भाजपा के झूठ और दुष्प्रचार के खिलाफ जन-जन की आवाज बनेगी कांग्रेस: सलमान खुर्शीद

संवाददाता

गाजियाबाद । कांग्रेस के पूर्व केन्द्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी गांव-गांव, घर घर मनरेगा बचाओ संग्राम, संविधान संवाद अभियान के तहत आगामी 100 दिन का अभियान चलाएगी। इस दौरान उन्होंने सौ दिन की कार्य योजना के बारे में मीडिया को जानकारी दी। सलमान खुर्शीद ने इस दौरान संविधान की आत्मा की रक्षा, रोजगार के अधिकार की मजबूती, संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त करने तथा 2026 में होने वाले पंचायत और विधान परिषद चुनावों की तैयारी को लेकर विस्तार से विचार रखे।

सलमान खुर्शीद ने कहा कि जमीन से जुडक़र जनता से सीधा संवाद ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है। प्रदेश में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए 100 दिवसीय विशेष अभियान शुरू किया है। यह कार्यशाला प्रियंका गांधी के जन्मदिन के शुरू होकर 100 दिन तक चलेगी । उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भारतीय जनता पार्टी के झूठ और दुष्प्रचार के खिलाफ जन-जन की आवाज बनने का कार्य करेगी। पार्टी युवाओं, व्यापारियों, छात्रों, मजदूरों और महिलाओं के हितों की रक्षा करेगी। साथ ही भय, भूख और भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष करेगी।

100 के दिन के अभियान में एक दर्जन विशेष अभियान है। संविधान संवाद पर महापंचायत, मनरेगा बचाओ संग्राम, एसआई आर, पंचायत चुनाव 2026, सेवा और बलिदान,एमएलसी चुनाव, रमाबाई अम्बेडक़र मैदान में महारैली,संगठन सृजन,चुनाव आयोग के अधिकारिक आकंड़ो पर जनता से संवाद किया जाएगा।। पत्रकार वार्ता के मौके पर कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा , महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव,पूर्व मंत्री सतीश शर्मा , डॉ. संजीव शर्मा, सुनील चौधरी , लोकेश चौधरी, बिजेन्द्र यादव,सतीश त्यागी, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष डोली शर्मा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com