latest-newsदेश

प्रियंका गांधी के बेटे रेहान ने दिल्ली की अवीवा बेग से की सगाई

संवाददाता

नई दिल्ली। गांधी-नेहरू परिवार में कई साल के बाद जल्द ही शहनाई बज सकती है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी और उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। खबर है कि उनकी सगाई हो चुकी है। रेहान वाड्रा ने दिल्ली की रहने वाली अपनी गर्लफ्रेंड अवीवा बेग से सगाई कर ली है।

रेहान-अवीवा की हुई सगाई

मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों परिवारों के बीच सगाई का कार्यक्रम हुआ। जहां चुनिंदा लोगों को ही बुलाया गया। शादी दोनों परिवारों की रजामंदी के बाद ही हो रही है। अवीवा और रेहान एक दूसरे को कई साल से जानते हैं।

कौन हैं अवीवा बेग?

बता दें कि प्रियंका गांधी वाड्रा की होने वाली बहू अवीवा बेग दिल्ली की रहने वाली हैं। दिल्ली के ही जाने-माने मॉर्डन स्कूल से पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने जर्नलिज्म की पढ़ाई ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी से की है। अवीवा पेशे से एक फोटोग्राफर और प्रोड्यूसर हैं। साथ ही नेशनल लेवल की फुटबॉल प्लेयर भी रह चुकी हैं। अवीवा बेग एक अच्छी फोटोग्राफर और प्रोड्यूसर हैं। उनकी फोटोग्राफी ऐसी हैं कि जो भी देखें, दिल बाग-बाग हो जाए। अवीवा बेग ने मेथड गैलरी (2023) के साथ ‘यू कैन नॉट मिस दिस’, इंडिया आर्ट फेयर के यंग कलेक्टर प्रोग्राम (2023) के हिस्से के तौर पर ‘यू कैन नॉट मिस दिस’, द कोरम क्लब ‘द इल्यूसरी वर्ल्ड’ (2019) और इंडिया डिजाइन ID, K2 इंडिया (2018) में अपनी तस्वीरें दिखाई हैं।

कौन हैं रेहान वाड्रा

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा एक विजुअल आर्टिस्ट हैं। रेहान की उम्र 25 साल है। जिनका जन्म 29 अगस्त 2000 को हुआ था। मां का नाम प्रियंका गांधी वाड्रा और पिता का नाम रॉबर्ट वाड्रा है। जो देश के एक बड़े उद्योगपति हैं। परिवार में बहन मिराया वाड्रा हैं। रेहान के मामा राहुल गांधी हैं। नाना स्वर्गीय राजीव गांधी और कांग्रेस नेता सोनिया गांधी उनकी नानी हैं। कला की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाले रेहान वाड्रा राजनीति से काफी दूर हैं। रेहान वाड्रा ने अपने लिए एक ऐसा रास्ता चुना है, जहां शब्दों से ज्यादा उनकी तस्वीरें बोलती हैं। रेहान वाड्रा ने 10 साल की उम्र से ही कला की दुनिया में अपना पैर जमाना शुरू कर दिया था। तब से ही वे कैमरे के जरिए दुनिया को देख और कैद कर रहे हैं। वन्यजीव (Wildlife), स्ट्रीट और कमर्शियल फोटोग्राफी ने उनकी विशेषज्ञता बखूबी बयां किया है। वेबसाइट और उनके साक्षात्कारों से स्पष्ट होता है कि वे अपनी कला में स्मृति (Memory), अनुभव (Experience) और मानवीय भावनाओं के गहरे पहलुओं को उकेरते हैं।

रेहान ने दून स्कूल से की है पढ़ाई

रिपोर्ट के मुताबिक, रेहान ने उत्तराखंड के देहरादून में दून स्कूल से पढ़ाई की है। ये वही स्कूल है, जहां से उनके नाना राजीव गांधी ने पढ़ाई की थी। आगे की पढ़ाई के लिए रेहान लंदन चले गए। लंदन की एसओएएस यूनिवर्सिटी से पढ़ाई पूरी की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com