latest-newsएनसीआरगाज़ियाबाद

विधायक नंद किशोर गुर्जर के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी, समर्थकों में भारी आक्रोश

संवाददाता

गाजियाबाद। गाजियाबाद में लोनी विधायक के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। इस मामले में एक व्यक्ति ने टिप्पणी करने वाले आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लोनी के प्रेमनगर में रहने वाले ललित गौतम ने पुलिस को शिकायत देते हुए आरोप लगाया कि सिरौली गांव निवासी सतवीर सिंह व करन सिंह सोशल मीडिया फेसबुक पर लाइव आकर कई बार लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर चुके हैं। आरोप है कि इससे लोगों में रोष है और क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है।

उन्होंने करन सिंह पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री वायरल करने का आरोप लगाया है। वहीं, लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने कहा कि लोनी के किसी कार्यकर्ता ने शिकायत की होगी, जिसकी उन्हें जानकारी नहीं है।

एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि तहरीर के आधार पर सतवीर और करन सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com