latest-newsएनसीआरगाज़ियाबाद

 मुलतानीमल मोदी डिग्री कॉलेज में लगे ‘प्राचार्य लापता’ के पोस्टर, ABVP के पदाधिकारियों ने फूंका पुतला

संवाददाता

गाजियाबाद। गाजियाबाद से सटे मोदीनगर के मुलतानीमल मोदी डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दीपक अग्रवाल का गुरुवार को एबीवीपी पदाधिकारियों ने पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने पुतले की चप्पल से भी पिटाई की। साथ ही जमकर नारेबाजी भी की।

पिछले दिनों हुई एबीवीपी जिला संगठन मंत्री चिरायु शर्मा से मारपीट को लेकर पदाधिकारियों में प्राचार्य के खिलाफ रोष है। आरोप है कि प्राचार्य के इशारे पर ही चिरायु से मारपीट हुई थी।

प्राचार्य को निलंबित करने की मांग की जा रही है। पिछले तीन दिन से पदाधिकारियों का कॉलेज में धरना चल रहा है। कॉलेज में प्राचार्य लापता के पोस्टर भी चस्पा किए गए हैं।

WhatsApp Image 2025-12-11 at 1.19.17 PM

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com