latest-newsदेश

76वें राष्ट्रीय संविधान दिवस पर पीएम माेदी की संविधान निर्माताओं को श्रद्धांजलि

संवाददाता

नई दिल्ली । देशभर में आज 76वां राष्ट्रीय संविधान दिवस ( Constitution Day ) मनाया जा रहा है। आज संविधान दिवस 2025 पर पुराने संसद भवन में राष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। ये आयोजन संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि संविधान दिवस पर, हम अपने संविधान निर्माताओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उनकी दूर की सोच हमें एक विकसित भारत के निर्माण के लिए हमेशा प्रेरित करती है।

हमारे कर्तव्यों को दिलाता है याद

उन्होंने आगे ये भी लिखा कि हमारा संविधान मानवीय गरिमा, समानता और स्वतंत्रता को सर्वोच्च महत्व देता है। यह हमें अधिकारों से सशक्त बनाने के साथ-साथ, नागरिक के रूप में हमारे कर्तव्यों की भी याद दिलाता है, जिन्हें हमें सदैव निभाने का प्रयास करना चाहिए। ये कर्तव्य एक सशक्त लोकतंत्र की नींव हैं। आइए, हम अपने कार्यों के माध्यम से संवैधानिक मूल्यों को सुदृढ़ करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराएं।

बता दें कि संविधान दिवस पर पुराने संसद भवन में राष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। आज होने वाले ऐतिहासिक कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी, जिसमें उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन के साथ-साथ प्रधानमंत्री मोदी, लोकसभा के अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री और दोनों सदनों के सांसद शामिल होंगे।

26 नवंबर को किया गया था स्वीकार

आज ही के दिन यानी 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान को औपचारिक रूप से स्वीकार कर लिया गया था। इसी वजह से इस दिन को संविधान दिवस घोषित किया गया। संविधान सभा ने इसे तैयार करने में 2 वर्ष, 11 महीने और 18 दिन का समय लगा था। यह दुनिया के सबसे लंबे समय तक बनाए गए संविधानों में से एक है। भारत का संविधान पूरी तरह हाथ से हिंदी और अंग्रेजी में लिखा गया था। बाद में इसे खूबसूरती से कैलिग्राफ भी किया गया। संविधान की हिंदी और अंग्रेजी दोनों प्रतियां प्रेम बिहारी नारायण रायजादा ने हाथ से लिखीं। उन्होंने लगभग 6 महीनों में खास कॉलिग्राफी स्टाइल में इसे तैयार किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com