
संवाददाता
नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के नेता मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी का दिल्ली में रिसेप्शन हुआ, जिसमें कई बड़े नेताओं ने शिरकत की। मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी ने 15 नवंबर को निकाह किया था।
उमर अंसारी के रिसेप्शन में देश की जानी मानी हस्तियों ने शिरकत की। इनमें असदुद्दीन औवैसी, कपिल सिब्बल, पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, सपा सांसद इकरा हसन शामिल थी। मुख्तार के भाई अफजाल अंसारी नेताओं का स्वागत करते दिखे। गाजीपुर के बाहुबली मुख्तार अंसारी का जेल में बीमारी से मौत हो गई थी। वे बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय की हत्या के मुख्य अभियुक्त थे।

पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी ने 15 नवंबर को गाजीपुर के मशहूर खानदान की बेटी से निकाह किया। उमर अंसारी का यह निकाह बेहद निजी रखा गया, लेकिन सोशल मीडिया में इसकी तस्वीरें आने के बाद उनकी शादी और पत्नी दोनों की चर्चाएं तेज हो गई हैं। सोशल मीडिया पर उनकी दुल्हन के साथ कई तस्वीरें आई हैं, जिसके बाद लोग उनकी दुल्हन फातिमा के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं। साथ इन तस्वीरों में उनके बड़े बेटे अब्बास अंसारी की पत्नी निकहत भी नजर आई हैं।

उमर की पत्नी फातिमा मुहम्मदाबाद के फाटक इलाके में रहने वाले मलिक मियां के परिवार से हैं। वह गाजीपुर के एक जाने-माने कारोबारी हैं। फातिमा उनकी नातिन हैं, मलिक मियां का परिवार स्थानीय स्तर पर सम्मानित है और कारोबार से जुड़ा हुआ है। उमर और फतिमा एक दूसरे को पहले से जानते थे।



