latest-newsएनसीआरगाज़ियाबाद

पटेल की रन फॉर यूनिटी में पार्टी के होर्डिग्स से मेयर सुनीता दयाल का फोटो गायब

आखिरकार कौन कर रहा है पार्टी को कमजोर

संवाददाता

गाजियाबाद। कल गाजियाबाद में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। भाजपा, प्रशासन एवं निगम की ओर से भी आयोजन हुए। पुलिस भी दौड़ी और भाजपा ने एक बड़ा आयोजन किया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की। भाजपा के महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में महानगर में कई जगहों पर सफल कार्यक्रम हुए। साहिबाबाद में भी आयोजन हुआ, उसमें प्रदेश के महामंत्री एवं नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। भाजपा युवा मोर्चा की ओर से एवं भाजपा की ओर से होर्डिंग्स लगाये गये। लेकिन इन होर्डिंग्स पर गाजियाबाद की मेयर श्रीमती सुनीता दयाल का फोटो नहीं था ।

आखिरकार ऐसा क्यों हुआ? इसके पीछे क्या किसी की साजिश थी। अगर ये कार्यक्रम सरकारी नहीं था, भाजपा का भी था तो सुनीता दयाल भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं उस हैसियत से भी उनका फोटो आ सकता था, लेकिन सबसे बड़ा उनका प्रोटोकॉल मेयर पद है। लेकिन होर्डिंग्स में सभी के फोटो थे लेकिन मेयर का फोटो नहीं था। क्या इसमें कोई बड़ी साजिश है, क्या मेयर और संगठन के बीच दूरियां हैं। लेकिन दूरियां अपनी जगह लेकिन मेयर का फोटो नहीं लगाना कहीं ना कहीं एक तरह से अनुशासनहीनता है। मेयर का फोटो नहीं लगने की चर्चा लखनऊ तक पहुंच गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com