latest-newsएनसीआरनोएडा

नितिन गडकरी ने नोएडा में स्वस्थ्य नारी, सशक्त परिवार अभियान की शुरुआत की, बोले-नारी सशक्त तो परिवार सशक्त

संवाददाता

नोएडा। केंद्रीय सडक परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को सेक्टर-62 में राष्ट्रीय जैविक संस्थान में स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी , सांसद डॉक्टर महेश शर्मा, विधायक पंकज सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहें।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के सपना आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को हम पूरा करेंगे। इससे पहले उन्होंने संस्थान के परिसर में पौधारोपण किया।

उन्होंने कहा कि स्वस्थ्य नारी और सशक्त परिवार का मतलब अगर घर में नारी सशक्त हो जाएगी तो परिवार सशक्त हो जाएगा। इसलिए नारी को विशेष रुप से सभी प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि अच्छा इन्फ्रास्ट्रक्चर उनको मिल रहा है या नहीं। इसी आधार पर जो हैप्पी इंडेक्स निकलता है उसमें स्वास्थ्य प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि हमने देश के गरीब, मजदूर लोगों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा दी है। इस संस्थान जैविक क्षेत्र में विशेष रिसर्च करने वाली है। डीएम मेधा रूपम ने केंद्रीय मंत्री को प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com