latest-newsएनसीआरगाज़ियाबाद

खोडा कॉलोनी की समस्याएं बनीं राजनीति अखाडा

पूर्व अध्यक्ष बैठी अनिश्चित भूख हडताल पर तो वर्तमान अध्यक्ष ने सहयोग नहीं करने का लगाया आरोप

संवाददाता

गाजियाबाद। खोडा कॉलोनी में समस्याओं को जंजाल है लेकिन समाधान एक का भी नहीं हो रहा है। यहां पानी की भारी किल्लत है। नल से पानी नहीं आता है। वर्षों से लोग नल से पानी की मांग कर रहे हैं। यहां नल से पानी की मांग को लेकर स्थानीय लोग काफी लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। पिछले नगर पालिका चुनाव में पानी का मुददा बेहद हॉट था। नल से पानी की सप्लाई कराने का वादा कर मोहिनी शर्मा ने जीत दर्ज की है। मोहिनी शर्मा पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा की पत्नी है।

अब यहां की समस्याएं ही राजनीति का मुख्य अखाडा बन गया है। पालिका अध्यक्ष पर जनता के साथ वादाखिलाफी और भ्रष्टाचार के आरोप में पूर्व अध्यक्ष रीना भाटी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। उन्होंने पालिका पर जनता से किए वादे पूरे न करने और विकास कार्यों में गड़बड़ी का आरोप लगाया। उन्होंने शराब की बोतलों की जांच और डीजल चोरी रोकने की मांग की है।

उनका कहना है कि एक तरफ भ्रष्टाचार और दूसरी ओर जनता से किए गए वादों को भी अभी तक पूरा नहीं किया गया है। नगर पालिका परिसर में शराब पीकर खाली बोतलें डाली गई थीं, लेकिन उसकी आज तक कोई जांच या कार्रवाई नहीं हुई।

वर्ष 2022-23 में कूड़ा निस्तारण का खर्च काफी कम था, जबकि वर्ष 2024-25 में खर्चा कई गुना से भी ज्यादा बढ़ गया। इसकी जांच कराई जाए।

उन्होंने कहा कि जनता से चुनाव के दौरान जो वादे किए थे वह भी नगर पालिका अध्यक्ष ने अभी तक पूरे नहीं किए हैं। क्षेत्रवासियों को अभी तक गंगाजल नहीं मिला है। जनता पानी के लिए तरस रही है।

वहीं, नगर पालिका अध्यक्ष मोहिनी शर्मा ने कहा कि गंगाजल के लिए जमीन चाहिए, जो खोडा पालिका के पास नहीं है। सरकार अगर जमीन देती है तो नल से जल परियोजना को पूरा किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com