
संवाददाता
गाजियाबाद। राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता सरदार इंद्रजीत सिंह टीटू ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर भारी बारिश से किसानों को सहायता देने की गुजारिश की है। उन्होंने कहा कि भारी बारिश से पूरे देश के किसान को भारी नुकसान उठाना पड रहा है। इस समय पूरे देश में हर कोने में बहुत ही अधिक वर्षा हो रही है। जिस कारण चारों तरफ नुकसान ही नुकसान दिखाई दे रहा है। आमजन को भारी परेशानी हो रही है। व्यापार चलाने में परेशानियां सामने आ रही है।
देश का किसान की मेहनत और फसल पर लगी हुई लागत खत्म होती नजर आ रही है। जिससे किसान का बहुत नुकसान हो रहा है। देश के अन्नदाता को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि किसान के नुकसान की भरपाई जरूर की जाए जिससे कि किसान की हिम्मत न टूटे और किसान फिर दोबारा से अपने काम में लग जाए। हमारे देश की अर्थव्यवस्था कृषि पर आधारित है। यह करोना बीमारी के दौरान भी हमने देखा है।
उन्होंने कहा कि किसान को हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए समिति गठित की जाए। जिसके सदस्य हर जिले में किसान को हो रहे नुकसान का आकलन कर सके। सभी प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों को किसान के नुकसान के भरपाई करने का निर्देश दिया जाए।



