latest-news

गाजियाबाद जिला जज का हार्ट अटैक से निधन

संवाददाता

गाजियाबाद।  जिला जज आशीष गर्ग का सोमवार को यशोदा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में हर्निया ऑपरेशन के बाद हार्ट अटैक से निधन हो गया। रविवार को हुए ऑपरेशन के बाद उनकी हालत स्थिर थी, लेकिन सोमवार सुबह बाथरूम में अचानक हार्ट अटैक आने से उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। इस घटना से शोक की लहर है। परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

एक वरिष्ठ वकील ने बताया कि काफी दिन से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था। 10 अगस्त को हर्निया के ऑपरेशन के लिए यशोदा अस्पताल में भर्ती हुए थे। तभी अचानक से उनकी हालत बिगड़ गई। डॉक्टर ने उन्हें बचाने का प्रयास किया। लेकिन, बच नहीं सके। 30 अप्रैल 2025 को वह गाजियाबाद के जिला जज नियुक्त किए गए थे। मूलरूप से मुजफ्फरनगर के रहने वाले थे।

शोकसभा का किया गया आयोजन

इस घटना के बाद गाजियाबाद जिला न्यायालय में शोकसभा का आयोजन किया गया, जिसमें अधिवक्ताओं, न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। वरिष्ठ अधिवक्ता हरेंद्र कुमार गौतम ने कहा कि आशीष गर्ग एक उत्कृष्ट जज थे, जिनका निधन न्यायपालिका के लिए अपूरणीय क्षति है। कुछ लोगों ने इस घटना को चिकित्सकीय लापरवाही से जोड़ा, लेकिन इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई.

पुलिस और प्रशासन ने उनके परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी इस घटना की जानकारी दी गई है। गाजियाबाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है ताकि निधन के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com